
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्यूब्स डिवीजन के कर्मचारियों का स्थानांतरण करने के मामले में कर्मचारियों के भारी विरोध और नाराजगी को देखते हुए सोमवार को कंपनी के सीएचआरओ जुबिन पालिया और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने स्थानीय कमेटी मेंबरों के साथ बैठक की. उन लोगों ने कमेटी मेंबरों के साथ बैठक की.
बैठक में कमेटी मेंबरों ने कंपनी के कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग का हवाला देते हुए कहा कि 105 कर्मचारियों का ईएसएस लिया गया. इसके अलावा पांच कर्मचारियों का दूसरे जगह ट्रांसफर कर दिया गया. यह स्थिति कब तक चलेगी? प्रबंधन ने कमेटी मेंबरों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों का अब ट्रांसफर नहीं किया जाएगा. बैठक में सरोज सिंह, बीके सिंह, आरआर सिंह, धनंजय, शुभम मिश्रा, मनोज मिश्रा आदि शामिल थे.

