
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए नोटिस जारी किया है. बुधवार एक अक्टूबर को जारी नोटिस के मुताबिक फीटर मेकेनिकल, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, वेल्डर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई और टर्नर ट्रेड में आईटीआई डिग्रीधारी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे.
आवेदन करनेवालों का जन्म एक अक्टूबर 2000 से एक अक्टूबर 2007 के बीच होना चाहिए. अभ्यर्थियों का वर्ष 2021 या इसके बाद का आईटीआई पासआउट होना जरूरी है. चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अवधि का जॉब प्लांट ट्रेनिंग दिया जाएगा. ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह 12271 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा.
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है. लिखित परीक्षा, इसके बाद वास्तवेजों की जांच होने के बाद मेडिकल टेस्ट होगा. मेडिकल टेस्ट के बाद ही ट्रेनिंग के लिए अंतिम रूप से चयन होगा. ऑनलाइन आवेदन करने के अलावा क्यूआर कोड भी दिया गया है. सफल ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट दिया जायेगा. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जॉब की कोई गारंटी नहीं होगी.

