
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने दो अहम सर्कुलर जारी किए हैं. इनमें सुरक्षा समिति के पुनर्गठन और कर्मचारियों के ऑफ-बोर्डिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए टास्क फोर्स का गठन शामिल है.
1. सुरक्षा समिति का पुनर्गठन
टाटा स्टील जमशेदपुर में सेफ्टी डिविजनल इंप्लीमेंटेशन कमिटी को पुनर्गठित कर सुरक्षा समिति बनाई गई है. यह समिति 1 जून 2026 से प्रभावी है. इसमें मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों की समान भागीदारी सुनिश्चित की गई है.
समिति के मुख्य पदाधिकारी
चेयरपर्सन: चैतन्य भानु (वीपी ऑपरेशंस, टाटा स्टील जमशेदपुर)
अल्टरनेट चेयरपर्सन: सुरजीत सिन्हा (चीफ, एल्गोमेरेट्स एंड आयरन, टाटा स्टील जमशेदपुर)
सेक्रेटरी: पुनम शुक्ला (हेड, सेफ्टी – टाटा स्टील जमशेदपर). समिति में कुल 12 मैनेजमेंट प्रतिनिधि और 12 यूनियन प्रतिनिधि शामिल हैं. समिति विभिन्न मुद्दों पर उप-समितियां भी बना सकती है.
2. ऑफ-बोर्डिंग प्रक्रिया के लिए टास्क फोर्स का गठन
कर्मचारियों के ऑफ-बोर्डिंग अनुभव को बेहतर बनाने और प्रक्रिया को तेज व कुशल बनाने के उद्देश्य से क्रॉस-फंक्शनल टास्क फोर्स का गठन किया गया है.
लीडरशिप टीम:
लीड: राधिका सिंह (चीफ टैलेंट मैनेजमेंट एंड इम्प्लाई एक्सपीरिएंस)
को-लीड: अवनीश अरुण (चीफ रेवेन्यू एकाउन्ट्स एंड इम्प्लाई बेनेफिट्स). वर्किंग स्क्वाड में चंदन अग्रवाल सहित 14 सदस्य शामिल हैं.

