
* टाटा स्टील जमशेदपुर के मेकेनिकल मेन्टेनेंस के हेड के कामों को बदला गया
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने पेरोल कर्मचारियों के लिए जारी सर्कुलर में कहा है कि वैसे कर्मचारी जिन्होंने टैक्स की नई प्रणाली का विकल्प चुना है, उन्हें पोर्टल में निवेश और बचत के प्रूव जमा करने की जरूरत नहीं है, लेकिन अभी भी वैसे कर्मचारी जो ओल्ड रिजिम में है, उन्हें निवेश और बचत के प्रूव जमा करने होंगे. टाटा स्टील का फियोरी पोर्टल आयकर डेक्लेरेशन के लिए 13 जनवरी से 20 फरवरी तक खुला रहेगा. इस बारे में और जानकारी के लिए आईटी हेल्पडेस्क से संपर्क करने को कहा गया है.
वन टाटा स्टील कमेटी का गठन
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन ने सर्कुलर जारी कर कंपनी के अंदर कल्चरल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए वन टाटा स्टील एक्जिक्यूटिव कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के चेयरपर्सन टाटा स्टील के एमडी और सीईओ टीवी नरेन्द्रन होंगे. अन्य सदस्यों में टाटा स्टील के ईडी कौशिक चटर्जी, चेयर ऑफ बोर्ड टाटा स्टील नीदरलैंड्स हंसवैन डेनवर्ग, टाटा स्टील यूके के सीईओ एन राजन, चीफ पीपुल ऑफिसर आत्रेयी सान्याल और प्रिंसिपल एक्जिक्यूटिव ऑफिसर देवाशीष चौधरी शामिल हैं. इस कमेटी के सदस्य माह में एक बार मिलेंगे और अपने विचारों को साझा करेंगे.
चीफ रिफ्रैक्ट्रीज ग्रुप बनाए गए सुजात अली खान
टाटा स्टील के चीफ रिफ्रैक्ट्रीज ग्रुप ब्रिजेन्दर सिंह एक फरवरी को रिटायर हो रहे हैं. टाटा स्टील के एमडी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार उनकी जगह 15 जनवरी से चीफ रिफ्रैक्ट्रीज, टाटा स्टील कलिंगानगर और नीलाचल सुजात अली खान को चीफ रिफ्रैक्ट्रीज ग्रुप डेजिग्नेट किया गया है. खान एक फरवरी से चीफ रिफ्रैक्ट्रीज ग्रुप का प्रभार लेंगे.
इन अधिकारियों के जॉब का हुआ रोटेशन
टाटा स्टील में जॉब रोटेशन और करिअर प्लानिंग इनिशिएटिव्स के तहत कई बदलाव होने जा रहे हैं. टाटा स्टील जमशेदपुर के मेकेनिकल मेन्टेनेंस में 15 फरवरी से बदलाव होने जा रहा है. आईएल थ्री अधिकारी और हेड, मेकेनिकल फिल्ड मेनटेनेंस सुमित को उनके अपने स्तर पर हेड, मेकेनिकल मेन्टेनेंस जीबीएफ बनाया गया है. इसी तरह हेड मेकेनिकल मेन्टेनेंस मिल्स विमल कुमार मिश्रा को हेड, मेकेनिकल मेन्टेनेंस स्टील मेकिंग बनाया गया है. हेड, मेकेनिकल मेन्टेनेंस जीबीएफ संदीप दास को हेड, मेकेनिकल मेन्टेनेंस मिल्स बनाया गया है.

