
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के वन शेयर्ड विभाग में एक जुलाई से कई संरचनात्मक बदलाव होने जा रहे हैं. हेड मेकेनिकल मेन्टेनेंस (ए-एफ ब्लास्ट फर्नेस) एसएन उपाध्याय 36 साल की सेवा के बाद रिटायर होने जा रहे हैं. अब उनकी जगह अमित गर्ग लेंगे, जो वर्तमान में हेड मेकेनिकल मेन्टेनेंस (आरएमबीपी) है. हेड मेकेनिकल मेन्टेनेंस (न्यू बार मिल) मनीष कुमार को ट्रांसफर कर हेड मेकेनिकल मेन्टेनेंस (आरएमबीपी) बनाया गया है.
हेड मेकेनिकल मेन्टेनेंस (सीपी बाट) असिम कुमार चौधरी भी एक जुलाई से रिटायर हो रहे हैं. उनकी जगह अमित कुमार सिंह लेंगे, जिन्हें प्रमोट कर आईएल थ्री अधिकारी बनाया गया है. इसी तरह आईएल फोर अधिकारी सीनियर एरिया मेकेनिकल मेन्टेनेंस (टीएससीआर) सुदिप्ता पॉल को प्रमोट कर आईएल थ्री अधिकारी बनाया गया है और उन्हें हेड मेकेनिकल मेन्टेनेंस (न्यू बार मिल) बनाया गया है. यह सर्कुलर वीपी (शेयर्ड सर्विसेस) प्रबल घोष द्वारा जारी की गई है.

