
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने डाउनस्ट्रीम बिजनेस को कस्टमर फ्रेंडली बनाने के लिए 15 अगस्त से बड़े स्तर पर संगठनात्म बदलाव की घोषणा की है. टाटा स्टील मेरामंडली ने अपनी इफिशिएंसी और को ऑर्डिनेशन को बेहतर करने के लिए आईएल टू पद चीफ, आयरन मेकिंग को रिडिजाइन कर चीफ, आयरन एंड स्टील किया है. अमित कुमार सिंह इस पद पर होंगे और वीपी ऑपरेशंस टाटा स्टील मेरामंडली को रिपोर्ट करेंगे. वीरेन्द्र सिंह, चीफ कोक प्लांट, मेरामंडली होंगे.
इसके साथ ही कई पदों को मर्ज किया गया है. आईएल टू पद चीफ डीआरआई और चीफ सिंटर प्लांट को मर्ज कर चीफ, सिंटर प्लांट एंड डीआरआई कर दिया गया है. इस पद पर रमेश कानन मणि होंगे. मयंक तिवारी को चीफ ब्लास्ट फर्नेस बनाया गया है. चीफ, एसएमएस पद को रिडिजाइन कर चीफ, एसएमएस एंड एलसीपी बनाया गया है. इस पद पर महेश बाबू होंगे. कपिल मोदी को एक्जिक्यूटिव, प्लांट हेड, खोपोली बनाया गया है. साहिबाबाद के प्लांट हेड मुकेश कुमार एक नवम्बर को रिटायर होने जा रहे हैं. चीफ, सीआरएम, टीएसएम चन्द्रप्रकाश को चीफ, सीआरएम एंड ट्यूब्स, साहिबाबाद (डेजिग्नेट) बनाया गया है.

