
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने आइएल थ्री ग्रेड में हेड स्टैच्युटरी कंप्लायंस मैनेजमेंट एंड सोसाइटीज निशीथ कुमार सिन्हा कंपनी के साथ 26 साल तक जुड़े रहने के बाद 1 मई 2026 से कंपनी की सेवाओं से रिटायर हो जाएंगे. कंपनी में 2 मार्च से कॉर्पोरेट सर्विसेज में ये ऑर्गेनाइज़ेशनल बदलाव किए जा रहे हैं. इसके तहत अमित कुमार सिंह, हेड लैंड मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट रिलेशंस, लैंड-टीएसजे, लैंड मैनेजमेंट को हेड स्टैच्युटरी कंप्लायंस मैनेजमेंट और सोसाइटीज़ और कॉर्पोरेट रिलेशंस, आइएल थ्री, ऑफिस ऑफ वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज़ के तौर पर ट्रांसफर किया जा रहा है.
2 मार्च से ही प्रमोद कुमार, हेड एम्प्लॉई सर्विसेज़ एंड कॉर्पोरेट रिलेशंस (टीएसजी एंड टीजीएस), एम्प्लॉई सर्विसेज़ एंड कॉर्पोरेट रिलेशंस, कॉर्पोरेट सर्विसेज़-टीएसजे को हेड एम्प्लॉई सर्विसेज़ (टीएसजी एंड टीजीएस), एम्प्लॉई सर्विसेज़ कॉर्पोरेट सर्विसेज़, कॉर्पोरेट सर्विसेज़-टीएसजे के तौर पर री-डेज़िग्नेट किया जा रहा है और वे टिनप्लेट एंड वायर्स डिवीजन के एम्प्लॉई सर्विसेज़ फ़ंक्शन के लिए भी ज़िम्मेदार होंगे. वे चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज़ टीएसजे को रिपोर्ट करते रहेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे.

