
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा पावर ने बुधवार को जमशेदपुर में अपनी ‘ईज़ी होम सोल्यूशन’ प्रस्तुत किया. स्मार्ट ऑटोमेशन और बेहतर सुरक्षा के ज़रिए शहर के घरों को ‘फ्यूचर-रेडी’ बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में कंपनी ने यह एक बड़ा कदम उठाया है.टाटा पावर की भरोसे और नवाचार की विरासत के साथ ईज़ी होम सोल्यूशन आपको एक ही ऐप के ज़रिए लाइटिंग, क्लाइमेट, सुरक्षा और ऊर्जा प्रबंधन का पूरा कंट्रोल देते हैं. इससे आपको मिलेगा आराम और सुरक्षा, साथ ही बिजली की बचत और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को भी बढ़ावा मिलेगा.
क्या शामिल है ईजी होम पोर्टफोलियो में
ईज़ी होम के पोर्टफोलियो में स्मार्ट सॉकेट, टच-पैनल स्विच, मोशन सेंसर और रेट्रोफिटेबल कन्वर्टर्स जैसे आधुनिक प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो आपके घर के पुराने सिस्टम में भी आसानी से फिट हो जाते हैं. स्मार्ट लाइटिंग, क्लाइमेट ऑटोमेशन और एडवांस सुरक्षा फीचर्स के साथ यह सिस्टम आपको एक कनेक्टेड और सुविधाजनक लाइफस्टाइल देता है.

20 फीसदी तक बिजली की खपत कम
इसकी खास खूबियां जैसे शेड्यूलिंग, ओवरलोड से सुरक्षा और इंटरनेट के बिना भी काम करने की सुविधा, इसे भरोसेमंद और सुरक्षित बनाती हैं. इसकी स्मार्ट तकनीक से आप बिजली के इस्तेमाल पर नज़र रख सकते हैं, जिससे बर्बादी रुकती है, बिल कम होता है और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचता है. अगर आपके घर में एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे उपकरण चलते हैं, तो ईज़ी होम ऑटोमेशन के ज़रिए आप अपनी बिजली की खपत में हर साल 15 से 20 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं.
हर साल 1300 यूनिट बिजली बचा सकते हैं
आप हर साल 1,300 यूनिट से ज्यादा बिजली बचा सकते हैं, जिससे आपके बिजली बिल में करीब 10,000 रूपए की बचत होगी. यही नहीं, जितनी बिजली आप बचाएंगे, उससे हर साल 1.1 टन कार्बन उत्सर्जन (प्रदूषण) कम होगा. यह पर्यावरण के लिए उतना ही अच्छा है जितना कि हर साल 15 पेड़ लगाना.
सबसे ज्यादा बचत एसी से
सबसे ज़्यादा बचत एसी के सही इस्तेमाल से होती है. ऑटोमैटिक शेड्यूलिंग और घर के हर दिन इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करके आप बिजली के बिल में बड़ी कटौती कर सकते हैं.जमशेदपुर में लांच के दौरान एक ‘इंटरैक्टिव एक्स्पेरेंशियल डेमॉन्स्ट्रेशन वॉल’ लगाई गयी थी. यहां आए लोगों ने खुद ऑटोमेशन तकनीक का इस्तेमाल करके देखा और यह भी समझा कि इससे बिजली की कितनी बचत की जा सकती है.
जमशेदपुर समेत देश के 100 शहरों में
सुनियोजित शहरी विकास और औद्योगिक विरासत के लिए जाना जाने वाला शहर जमशेदपुर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नई टेक्नोलॉजी को तेज़ी से अपना रहा है. टाटा पावर ईज़ी होम यहां के लोगों की बदलती ज़रूरतों के अनुसार खास समाधान पेश करता है, जो बिना किसी तोड़-फोड़ के पुराने घरों में भी आसानी से लग जाते हैं और पर्यावरण के अनुकूल जीवन जीने में मदद करते हैं. जमशेदपुर में ईज़ी होम का लांच टाटा पावर की ‘100 शहर, 1 मकसद’ मुहिम का एक बड़ा हिस्सा है. इसका लक्ष्य भारत के हर घर तक स्मार्ट टेक्नोलॉजी पहुंचाना है ताकि लोग सुरक्षित जीवन जी सकें और बहुत ही आसानी से बिजली की बचत कर सकें.

