
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार को हुआ. इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, रजत सिंह, अमर सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इस दौरान अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया. टूर्नामेंट का पहला मैच सिगना एवं सफारी के बीच खेला गया, जिसमें सफारी की टीम विजयी रही.
दूसरा मैच टियागो एवं प्राइमा के बीच खेला गया, जिसमें टियागो की टीम विजयी रही. तीसरा मैच हैरियर एवं टिगोर के बीच हुआ, जिसमें हेरियर को विजेता का खिताब मिला. चौथे मैच नेक्सॉन एवं पंच के बीच खेला गया, जिसमें नेक्सॉन ने जीत दर्ज की. पांचवां मैच सफारी एवं हेरियर के बीच हुआ, जिसमें हेरियर फिर से विजयी रहा. अंतिम मैच टियागो एवं पंच के बीच खेला गया, जिसमें टियागो पुनः विजयी हुई. इस टूर्नामेंट में हेरियर एवं टियागो दो – दो मैच जीत चुकी है, जबकि सफारी व नेक्सॉन ने एक – एक मैच जीता है.

