
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जमशेदपुर की औद्योगिक स्थिति से अवगत कराया तथा मजदूरों पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कंपनियों में ऑडर अच्छा रहने से कंपनी तथा मजदूर दोनों संतुष्ट रहते हैं. उन्होंने सीएम से कहा कि आपके कार्यकाल में कंपनियों को अच्छा आर्डर मिल रहा है. न केवल टाटा मोटर्स बल्कि इससे संबंधित छोटी- छोटी औद्योगिक कंपनियां भी अच्छी तरह फल – फूल रही है. इसी तरह ऑर्डर बढ़ता रहा तो रोजगार के ढ़ेरों अवसर झारखंड को प्राप्त होगें. इस दौरान विधायक जयमंगल सिंह, मंगल कालिंदी समेत अन्य मौजूद थे.
Advertisement
<

