
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित किया गया. इस दौरान विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवार जनों के साथ कार्यक्रम में शिरकत किए. यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , बीके शर्मा, एचएस सैनी, अनिल शर्मा, अजय भगत, एमके सिंह, एसएन सिंह समेत तमाम यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर्स, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके क्षेत्र के कमेटी मेंबर्स व यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति में शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मानित किया गया. प्रसाद समेत अन्य यूनियन पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
ये हुए रिटायर
टीएमएल ड्राइव लाइंस से महेश कुमार सिंह, जीएस खान, विश्वजीत दास, सुरोजीत मुखर्जी, दिपांकर बरूआ, राम पुकार प्रसाद, माखन माझी, इंजन डिविजन से अरूण कुमार सिंह. फाउंड्री से मानस चक्रवर्ती, रमाकांत प्रसाद,
वेहिकल फैक्ट्री से रविशंकर प्रसाद, चंद्रभूषण सिंह, धनंजय राय. फ्रेम फैक्ट्री से प्रसेनजीत चटर्जी और विजय कुमार तिवारी.

