
उदित वाणी, आदित्यपुर : एएल मोटर्स के शोरुम में आज शाम को टाटा मोटर्स की नई कार टाटा सियरा की लॉन्चिंग हुई. इसे एएसएल मोटर्स के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है, जो अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को सशक्त बनाने और ग्राहकों से अपने जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है. इस अवसर पर टाटा मोटर्स के टी सी एम अवधेश मिश्रा तथा एएसएल मोटर्स के डायरेक्टर अक्षय गोयल, शुभम मुखोपाध्याय, मैथिली, सुमनदीप कौर, अंकिता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
इस दौरान बताया गया कि टाटा सियरा वर्तमान में पेट्रोल (एक्स शोरुम कीमत 11.49 लाख रुपए) और डीजल (एक्स शोरुम कीमत 11.99 लाख रुपए) वेरिएंट में उपलब्ध है. यह एसयूवी अपने सेगमेंट में अन्य वाहनों की तुलना में कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है, जिसमें ट्रिपल स्क्रीन, साउंड बार, सॉफ्ट टच लग्जरी इंटीरियर्स आदि शामिल हैं.

