
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए रविवार 22 मार्च 2026 को भी पूर्ण रूप से कामकाज चलेगा. कंपनी ने शुक्रवार को एक आधिकारिक सर्कुलर (Ref. No. PD/WO/74, दिनांक 20.03.2026) जारी कर इसकी जानकारी दी है.
सर्कुलर के अनुसार सभी डिवीजन/डिपार्टमेंट्स, उनकी सेवाओं सहित जनरल ऑफिस भी रविवार 22 मार्च को काम करेंगे. इस दिन काम करने के बदले कंपेनसेटरी ऑफ (अवकाश) बाद में अलग से दिया जाएगा. डिवीजनल/डिपार्टमेंटल हेड्स को कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का अपने विभागों की जरूरतों के अनुसार समन्वय करने और आवश्यक निर्देश जारी करने होंगे. इस सर्कुलर की प्रतियां शिफ्ट चेंज नोटिस के साथ नोटिस बोर्ड पर चस्पा दी गई है.
सर्कुलर पर जमशेदपुर प्लांट हेड के हस्ताक्षर हैं और इसकी प्रतियां फैक्ट्री इंस्पेक्टर, डिप्टी लेबर कमिश्नर, जमशेदपुर और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी को भी भेजी गई हैं. यह फैसला उत्पादन लक्ष्यों, ग्राहक मांग और वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में बढ़ते प्रेशर को पूरा करने के लिए लिया गया माना जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में भी टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में कई रविवारों पर कामकाज सामान्य दिनों की तरह चलाया गया है, जिसमें बदले में ऑफ दिया जाता रहा है. टाटा मोटर्स के साथ ही टाटा कमिंस में भी संडे को काम होगा.

