
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में रविवार 26 अक्टूबर को भी काम होगा. इस बारे में शुक्रवार 24 अक्टूबर को सर्कुलर जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि बिजनेस जरूरत के चलते टाटा मोटर्स का जमशेदपुर प्लांट संडे को भी खुला रहेगा. इस कम्पेन्सेटरी ऑफ के बदले छुट्टी बाद में मिलेगी. छठ को लेकर कंपनी ने केवल सुबह के अर्घ्य के रोज यानि 28 अक्टूबर को कम्पेन्सेटरी ऑफ दिया है. यह ऑफ 5 अक्टूबर को किए गए काम के बदले में दिया गया है.
Advertisement
<

