
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट ने एक सर्कुलर जारी कर कर्मचारियों और विभागों को होली के अवसर पर विशेष व्यवस्था के बारे में सूचित किया है. रेफरेंस नंबर PD/WO/62 के तहत 27 फरवरी 2026 को जारी इस सर्कुलर के अनुसार कंपनी ने मौजूदा बिजनेस जरूरतों को देखते हुए निर्णय लिया है कि सभी डिवीजन/डिपार्टमेंट, जेनरल ऑफिस सहित अपनी सेवाओं के साथ रविवार एक मार्च 2026 को काम करेंगे.
इस दिन काम करने के बदले कॉम्पेंसेटरी ऑफ (अवकाश) बाद में मिलेगा. दूसरी ओर, होली के पावन अवसर पर बुधवार 4 मार्च को प्लांट, ऑफिस और शॉप्स पूरी तरह बंद रहेंगे. यह एक पेड हॉलिडे (वेतन सहित अवकाश) होगा, जिसकी घोषणा पहले के सर्कुलर (रेफ. PD/58/289 दिनांक 3 दिसंबर 2025) के माध्यम से की गई थी. सर्कुलर में डिवीजनल/डिपार्टमेंटल हेड्स से अनुरोध किया गया है कि वे कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों को अपनी जरूरतों के अनुसार समन्वयित करें और आवश्यक निर्देश जारी करें.

