
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने एक बार फिर ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है. इस संबंध में प्लांट हेड ने सर्कुलर जारी किया है. इसके मुताबिक 31 जुलाई गुरुवार को कंपनी में ब्लॉक क्लोजर रहेगा. ब्लॉक क्लोजर की अवधि का पचास प्रतिशत वेतन कर्मचारियों के सीएल या पीएल से समायोजित किया जाएगा जबकि शेष पचास प्रतिशत वेतन कंपनी वहन करेगी. बताया जा रहा है कि मानसून में कम कार्यादेश की वजह से ब्लॉक क्लोजर लिया जा रहा है.
Advertisement
<
