
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन समझौते को लेकर आगामी 21 नवंबर को टेल्को क्लब में सेमिनार आयोजित किया जाएगा. सुबह नौ से शाम चार बजे तक सेमिनार चलेगा, जिसमें कंपनी के वरीय अधिकारियों के साथ यूनियन के सभी पदाधिकारी व कमेटी मेंबर व कर्मचारी शामिल होंगे. डिवीजनवार यूनियन नेता कम से कम दो-दो कर्मचारी को अपने साथ सेमिनार में लाएंगे. इस प्रकार सेमिनार में कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 75 होगी.
Advertisement
<

