
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन ने आगामी ग्रेड को लेकर शनिवार को 40 सूत्री मांगों का चार्टर ऑफ डिमांड (सीओडी) प्रबंधन को सौंप दिया. यूनियन की नई कमेटी की कोशिश है कि ग्रेड समय पर हो, ताकि उसका लाभ कर्मचारियों को मिलें. उल्लेखनीय है कि कंपनी का ग्रेड एक अप्रैल 2026 से लंबित हो जाएगा.
पिछली यूनियन ने न केवल ग्रेड को विलंब से किया था बल्कि ग्रेड की अवधि को तीन साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया था. नई यूनियन ने प्रबंधन के समक्ष जो मांग रखी है, उसमें ग्रेड की अवधि को चार साल की बजाय तीन साल करने की मांग की गई है. यूनियन अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महामंत्री अविनाश अनुपम समेत 16 यूनियन पदाधिकारी और कमेटी मेंबर्स ने चार्टर्ड ऑफ डिमांड को कंपनी के एचआर हेड दीपेश चौलिया और भीखम सिंह को सौंपी.
यूनियन के महामंत्री अविनाश अनुपम ने कहा कि यूनियन की कोशिश है कि समय पर ग्रेड हो. ग्रेड में शामिल मांगों को कर्मचारियों की रायशुमारी के बाद तैयार किया गया है. कोशिश की गई है कि कर्मचारियों की जो भी मांग रही हैं, उसे इसमें शामिल किया जाय.
ये हैं अहम मांगें
1. कर्मचारियों के वार्ड का कंपनी में नियोजन हो.
2. कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद भी उन्हें मेडिकल सुविधा मिलती रहे.
3. एनुअल ग्रॉथ प्लान (एजीपी) को ग्रेड से अलग किया जाय.

