
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन 29 मई गुरुवार को टाटा समूह की कंपनी टाटा केमिकल्स के चेयरमैन एवं निदेशक पद छोड़ देंगे. टाटा केमिकल्स ने बुधवार को इसकी सूचना बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दिया है, जिसमें चंद्रशेखरन ने 28 मई के अपने पत्र में निदेशक और चेयरमैन पद से हटने के अपने इरादे से अवगत कराया है. कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा केमिकल्स के निदेशक मंडल ने बुधवार को आयोजित अपनी बैठक में चंद्रशेखरन के पद छोड़ने के अनुरोध को रिकॉर्ड में लिया.
चंद्रशेखरन ने 28 मई को लिखे पत्र में कहा है मैं टाटा केमिकल्स लिमिटेड के निदेशक मंडल के चेयरमैन एवं निदेशक के पद से 29 मई, 2025 से हटने के अपने निर्णय के बारे में आपको औपचारिक रूप से सूचित कर रहा हूं. अपनी वर्तमान और भविष्य की प्रतिबद्धताओं के सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद मैंने बोर्ड से हटने का फैसला किया है. निदेशक मंडल ने कंपनी के निदेशक एस पद्मनाभन को शुक्रवार 30 मई से बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है.
