
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के साथ आयोजित होने वाली त्रैमासिक बैठक का आयोजन गुरुवार को ट्यूब मेकर्स क्लब नीलडीह परिसर मे हुआ. इस दौरान बैठक में सिंहभूम चैम्बर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वेंडरों को आ रही परेशानी से प्रोक्योरमेंट विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया. प्रोक्योरमेंट विभाग के अधिकारियों ने चैम्बर की मांगों एवं सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया और कहा कि स्थानीय वेंडर टाटा स्टील की प्राथमिकता में हमेशा से रहे हैं और आगे भी रहेंगे.
फ्रेंडली क्रिकेट मैच हुआ
बैठक के बाद टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग की पहल पर ट्यूब मेकर्स क्लब में 15-15 ओवरों का एक सौहार्दपूर्ण ‘फ्रेंडली पार्टनरशिप क्रिकेट मैच’ का आयोजन किया गया. यह मैच उत्साहपूर्ण एवं रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सिंहभूम चैम्बर एवं प्रोक्योरमेंट विभाग के अधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के रूप में प्रदर्शन करते हुए पूरे जोश के साथ क्रिकेट मैच खेला. सिंहभूम चैम्बर की टीम विजेता रही. अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि इस सफल आयोजन का श्रेय टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के चीफ अधिकारी रंजन कुमार सिन्हा को जाता है जिन्होंने चैम्बर के सामने इस तरह के मैच का प्रस्ताव रखा. प्रोक्योमेंट विभाग एवं चैम्बर द्वारा आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जायेगा जिससे आपसी संबंधों एवं सहयोग को और अधिक सुदृढत्र किया जा सके.

