
उदित वाणी, जमशेदपुर : इंटक की 315 वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 20 जुलाई को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगी. इंटक अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता में होनेवाली इस इस बैठक में इंटक झारखंड के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, जेएसीपीसीपीएल यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शाहनवाज आलम, टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, महासचिव सीडीएस कृष्णा, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह समेत कई मजदूर नेता भाग लेंगे. बैठक में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी रणनीति के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा होगी. साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी.
