
उदित वाणी, जमशेदपुर : नई दिल्ली में 20 जुलाई रविवार को होने जा रही इंटक की 315 वीं वर्किंग कमेटी मीटिंग में शहर की विभिन्न यूनियनों के नेता शिरकत करने जा रहे हैं. देश के ताजा हालात और संगठनात्मक औप वित्तीय मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा होगी. सुबह 10 बजे से होने वाली यह बैठक नई दिल्ली के एनएमडीसी कन्वेंशन सेंटर में होगी. शनिवार को रांची एयरपोर्ट से जमशेदपुर के विभिन्न कंपनी यूनियन के नेता विधायक अनूप सिंह के साथ दिल्ली गए. इन नेताओं में जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद,
जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, सहायक सचिव नीतेश राज, जुस्को यूनियन के सीडीएस कृष्णा, विजय खां, रवि कुमार और अमर तिवारी शामिल है. इस बैठक के लिए पहले से ही झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा पावर, टिनप्लेट और लाफार्ज यूनियन के नेता दिल्ली पहुंच गए हैं.
