
उदित वाणी, गुवा : टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन द्वारा आयोजित 35वें वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी शो 2025-26 का भव्य उद्घाटन एमई स्कूल ग्राउंड, नोआमुंडी में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संदीप कुमार, वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटीरियल्स) तथा विशिष्ट अतिथि ज्योति कुमार द्वारा किया गया.
स्वागत भाषण
देवाशीष जेना, जनरल मैनेजर, ओएमक्यू डिवीजन ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “इस प्रकार के आयोजन न केवल बागवानी एवं कृषि नवाचार को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समुदाय को हरित और सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं.”
प्रतिभागी एवं आकर्षण
उद्घाटन में टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, किसान एवं छात्र उपस्थित रहे. अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की. श्रीमती मधुस्मिता जेना, प्रेसिडेंट, प्रेरणा एवं स्पंदन महिला समिति; राजेश चिंतक, सीएचआरओ; अवनीश कुमार, चीफ माइन प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट, ओएमक्यू आदि मौजूद थे.
इस दो दिवसीय शो में इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी में 15 से अधिक कंपनियां तथा दर्जनों नर्सरी संस्थाओं ने भाग लिया. आधुनिक बागवानी तकनीक, उन्नत बीज, पौधों की किस्में एवं कृषि नवाचार प्रदर्शित हैं.
कार्यक्रम एवं समापन
प्रदर्शनी 31 जनवरी तक चलेगी. फूलों-सब्जियों की प्रतियोगिताएं, रंगोली प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा किसानों के लिए कार्यशालाएं आयोजित हो रही हैं. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण हैं. अंतिम दिन पुरस्कार वितरण एवं समापन होगा.
यह आयोजन कंपनी की सामुदायिक सहभागिता, कृषि जागरूकता एवं हरित पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है. आयोजकों ने जनता से अवलोकन की अपील की है.

