समाज News - Udit Vani

UP : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित कांवड़ में व्योमिका सिंह, सोफिया कुरैशी के साथ ब्रह्मोस और राफेल की झलक
उदित वाणी, मुजफ्फरनगर : सावन में कांवड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अनोखी कांवड़ पहुंची. यह भारतीय सेना की सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित है, जिसमें बाबा भोलेनाथ के साथ ब्रह्मोस मिसाइल और फाइटर जेट राफेल का मॉडल प्रस्तुत किया गया है.

इसके साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की फोटो भी लगाई गई है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित कांवड़ यात्रा मुजफ्फरनगर पहुंची. इस कांवड़ में शिव प्रेम के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम को भी दर्शाया गया है.

इस कांवड़ यात्रा में जहांगीरपुरी दिल्ली के रहने वाले 20 शिव भक्तों की टोली है, जो राष्ट्रभक्ति और भगवान की भक्ति को साथ लेकर चल रहे हैं. इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर के साथ दो ब्रह्मोस मिसाइल को भी दर्शाया गया है. इसके अलावा एक फाइटर विमान भी बनाया गया है और बाबा भोलेनाथ की तस्वीर भी है.

जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी भोले गौरव ने बताया कि इस कावड़ में हमारे देश की दो बहादुर बेटियां कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह हैं. इसके साथ ब्रह्मोस और फाइटर विमान है, जो हमारे देश की रक्षा के लिए काम आते हैं. 17 तारीख में हमने यह कावड़ शुरू की थी और हम जहांगीरपुरी दिल्ली जाएंगे.

शिवभक्त भोले राजकुमार ने बताया, “यह कावड़ हमारी भारतीय सेना को समर्पित है, ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में यह कांवड़ यात्रा निकाली गई है. इसमें ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल है, जिसने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर अचूक निशाना साधा था. वहीं, झांकी में हमारे भोलेनाथ और नंदी महाराज भी विराजमान हैं. इसके साथ ही दो बहनें जिन्होंने हिंदुस्तान को गर्व से भर दिया था, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की भी फोटो है.”

(आईएएनएस)

The post UP : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित कांवड़ में व्योमिका सिंह, सोफिया कुरैशी के साथ ब्रह्मोस और राफेल की झलक appeared first on Udit Vani.

Adityapur : 6 वर्षीय बच्चे का उपचार कराएगी श्री शनिदेव भक्त मंडली
उदित वाणी,आदित्यपुर : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने 6 वर्षीय मयंक दास के उपचार हेतु 71 हजार रुपये खर्च किए जायेंगे. मयंक का उपचार टीएमएच, मुंबई में होगा. इस क्रम में आज मंडली की टीम धीराजगंज (सतबोहनी) के शान नगर (शिव म्िदर के पास) स्थित मयंक के घर पहुँची तथा वहाँ परिजनों के समक्ष इस मामले को रखा. 6 वर्ष की छोटी उम्र मे हीं मयंक कैंसर जैसे असाध्य रोग से ग्रसित हो गया है. एक वर्ष पूर्व मयंक की किडनी के बगल में बने हुए एक छोटा ट्यूमर को निकलवाया गया था. परन्तु उसका फैलाव अंडकोष की ओर हो गया, और उसके बाद एक अंडकोष को भी शरीर से अलग करना पड़ा.

जानकारी होने पर मंडली के द्वारा अपने खर्च पर मयंक को उपचार हेतु टीएमएच, मंुबई भेजवाया गया, जहाँ उपचार के बाद थोड़ी उम्मीद जागी. सदस्य सुबोध अग्रवाल के माध्यम से यह मामला मंडली के समक्ष पहुँचा. इस अवसर पर इस पुनीत कार्य के साक्षी बने मंडली के संस्थापक सह संरक्षक देवव्रत घोष, मंटू सिंह मोदक, गौराँगो धर, सुनील महतो, माणिक गोराई, सुरेंद्र दास आदि उपस्थित थे.

The post Adityapur : 6 वर्षीय बच्चे का उपचार कराएगी श्री शनिदेव भक्त मंडली appeared first on Udit Vani.

Women Empowerment: महिला पंचायत प्रतिनिधियों के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला ‘सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान’ का आगाज कल
उदित वाणी, नई दिल्ली: पंचायती राज मंत्रालय द्वारा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यशाला 4 मार्च 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें “सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान” की शुरुआत की जाएगी. इस कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी.

महिला प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण का अवसर

“सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान” का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में पंचायती राज संस्थाओं की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण को सशक्त बनाना है. यह पहल महिला नेताओं की नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमताओं को बढ़ाने और जमीनी स्तर पर शासन में उनकी भूमिका को मजबूत करने पर केंद्रित है. पंचायती राज मंत्रालय ने इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए एक रणनीति तैयार की है, जो महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करती है.

राष्ट्रीय मंच पर महिला पंचायत नेताओं का समागम

यह ऐतिहासिक कार्यशाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले आयोजित की जा रही है. पहली बार, पंचायती राज संस्थाओं के सभी तीन स्तरों से महिला प्रतिनिधि एक राष्ट्रीय मंच पर एकत्रित होंगी. इस कार्यक्रम में 1,200 से अधिक महिला पंचायत नेताओं के भाग लेने की संभावना है. इस कार्यशाला की विशेषता यह है कि इसमें उन महिला नेताओं का सम्‍मान किया जाएगा, जिन्होंने ग्रामीण स्वशासन में उल्लेखनीय कार्य किया है.

महिला प्रतिनिधियों के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम

इस कार्यशाला में महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण मॉड्यूल का शुभारंभ किया जाएगा. इसमें लिंग आधारित हिंसा और हानिकारक प्रथाओं से निपटने के लिए कानूनों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही, स्थानीय शासन में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व और उनके प्रभाव पर भी चर्चा की जाएगी.

महिला नेतृत्व और सामाजिक बदलाव

कार्यशाला में स्थानीय शासन में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व पर पैनल चर्चाएं होंगी. इन चर्चाओं में बताया जाएगा कि कैसे महिला नेतृत्व ग्रामीण शासन व्यवस्थाओं को नया रूप दे रहा है और महिला नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सुरक्षा, और डिजिटल परिवर्तन में क्या बदलाव आए हैं. इन चर्चाओं की अध्यक्षता देबाश्री मुखर्जी और अलका उपाध्याय जैसी वरिष्ठ अधिकारी करेंगी.

समाज में महिलाओं की भूमिका पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

यूएनएफपीए द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा. यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं के योगदान को एक नया आयाम देने का प्रयास करेगा.

प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण से जुड़ी पहल

यह राष्ट्रीय कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जैसा कि उन्होंने अपने ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में राष्ट्र निर्माण में ‘नारी शक्ति’ की भूमिका पर जोर दिया था. यह पहल ग्राम पंचायतों को सुरक्षित, समावेशी और सामाजिक रूप से न्यायसंगत बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

The post Women Empowerment: महिला पंचायत प्रतिनिधियों के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला ‘सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान’ का आगाज कल appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: हजारीबाग का डेमोटांड़ पार्क बनेगा प्रमुख टूरिज्म सेंटर
उदित वाणी, झारखंड:  झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को डेमोटांड़ स्थित कृषि अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र सह पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क के विकास की जरूरत पर जोर देते हुए इसे पर्यटन केंद्र (टूरिज्म सेंटर) के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

इस अवसर पर हजारीबाग उपायुक्त नैन्सी सहाय समेत कई अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने मंत्री का स्वागत किया और केंद्र की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने केंद्र में हो रहे चाय और कॉफी की बागवानी, मत्स्य पालन और कृषि एवं पशुपालन से जुड़े कार्यों की सराहना की।

रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि डेमोटांड़ कृषि अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र से कई लोगों को रोजगार मिल रहा है और भविष्य में यहां अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्क की स्थिति में पिछले दो वर्षों में सुधार हुआ है, लेकिन इसे और विकसित करने की जरूरत है।

पर्यटन केंद्र बनने से बढ़ेगी जागरूकता

डेमोटांड़ पार्क को लेकर जागरूकता बढ़ाने के संबंध में मंत्री ने कहा,

“जब यह स्थान पूरी तरह विकसित हो जाएगा, तो इसकी चर्चा अपने आप होने लगेगी। लोग इसे देखने के लिए खुद यहां आने की सिफारिश करेंगे।”

विकास कार्यों की संभावनाएं

डेमोटांड़ कृषि अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से हजारीबाग के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों में शामिल हो सकता है। सरकार इस दिशा में आवश्यक योजनाएं तैयार कर रही है।

The post JHARKHAND: हजारीबाग का डेमोटांड़ पार्क बनेगा प्रमुख टूरिज्म सेंटर appeared first on Udit Vani.

सेवा परमो धर्मः प्रदीप वर्मा फाउंडेशन ने Ichagarh में असहायों को ठंड से राहत देने के लिए किया कम्बल वितरण
उदित वाणी, चांडिल: शुक्रवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बड़ा चुनचुड़िया स्कूल परिसर में राज्यसभा सांसद और झारखंड भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा द्वारा संचालित “सेवा परमो धर्मः प्रदीप वर्मा फाउंडेशन” की ओर से सैकड़ों बुजुर्गों और असहाय महिलाओं को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ठंड से राहत देने के लिए कम्बल वितरण

फाउंडेशन ने इस अवसर पर आम जनमानस, विशेष रूप से वृद्धजन और महिलाओं को कंबल वितरित कर ठंड से राहत देने का प्रयास किया. इस सामाजिक कार्य के दौरान फाउंडेशन के सदस्य और स्थानीय नेता भी उपस्थित थे.

कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख नेता

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष फटीक गोराई, मुखिया राम सिंह मुंडा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष और पंचायत समिति प्रतिनिधि अनिल सिन्हा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिशिर प्रामाणिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती टुसू महतो, ग्राम प्रधान गुरुपदों सिंह मुंडा, फाउंडेशन के सदस्य मनोहर दास एवं मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे.

The post सेवा परमो धर्मः प्रदीप वर्मा फाउंडेशन ने Ichagarh में असहायों को ठंड से राहत देने के लिए किया कम्बल वितरण appeared first on Udit Vani.

Rotary Club के आवासीय शिविर-पंख में युवाओं को बनाया जाएगा सशक्त
केरला पब्लिक स्कूल कदमा जमशेदपुर में आयोजित होगा शिविर

15-20 स्कूलों के बच्चे लेंगे हिस्सा, 150 बच्चों का समूह भी भाग लेगा

उदित वाणी, जमशेदपुर: युवाओं में नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने की लिए रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने एक अनोखे और कारगर आयोजन की घोषणा की है. इस आयोजन में युवाओं को न सिर्फ नया दृष्टिकोण मिलेगा, बल्कि कल के भारत को बेहतर बनाने का नजरिया भी मिलेगा. जी हां, रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट की ओर से रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स (आरवायएलए)-2025 की घोषणा कर दी गई है. इसे नाम दिया गया है-पंख. यह एक तीन दिवसीय आवासीय शिविर है, जिसे युवाओं को नेतृत्व, सहानुभूति और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.

रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स शिविर 17 जानवरी से 19 जनवरी 2025 तक केरला पब्लिक स्कूल कदमा, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा. इसमें छात्रों और युवाओं को नेतृत्व कौशल, टीम निर्माण अभ्यास और प्रेरणात्मक सत्र में भाग लेने का अवसर मिलेगा. इस दौरान युवाओं में सहयोग, सामुदायिक सेवा और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में बिहार व झारखंड के तकरीबन 15-20 स्कूलों के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं, जबकि करीब-करीब 150 बच्चों का समूह इस कार्यक्रम से लाभ प्राप्त करेगा.

इस वर्ष रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स का नारा है-सहानुभूति, सहयोग और उत्सव के माध्यम से नेतृत्व. यह नारा रोटरी के उस मिशन के अनुरूप है जो भविष्य के ऐसे व्यक्तित्व या नेतृत्व को विकसित करने पर केंद्रित है, जो अपनी समाज व समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकें. यह कार्यक्रम युवाओं और छात्रों, जिसमें रोटरी के युवा शाखा इंटरैक्टर्स और रोटरेक्ट भी शामिल हैं, के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे महत्वपूर्ण नेतृत्व कौशल विकसित कर सकें और चुनौतियों का सामना करने तथा परिवर्तनकारी नेता बनने के लिए आत्मविश्वास प्राप्त कर सकें.

रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स के जिला अध्यक्ष रोटेरियन अंजनी निधि, होस्ट क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अमित मुखर्जी, प्रोग्राम चेयर रोटेरियन शरत चंद्रन और आयोजन समिति की दीप्ति सिंह, अमिताभ बक्शी , संजीव सहगल, अनु सहगल, नीता अग्रवाल, अमित दे, नंदकिशोर अग्रवाल, एचडी प्रसाद, जेबी सिंह, रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट के तमाम सदस्यों ने पिछले तीन महीनों से इस अनोखे आवासीय जिला रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. यह रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स शिविर केरला पब्लिक स्कूल जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें व्यक्तिगत विकास, नेतृत्व और सामुदायिक जुड़ाव की गतिविधियां शामिल होंगी. प्रतिभागियों को रोटरी सदस्यों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा और विभिन्न इंटरैक्टिव कार्यशालाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा, जो उन्हें प्रेरित और चुनौती देंगे. रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स-2025 प्रतिभागियों को नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करेगा, आत्मविश्वास बढ़ाएगा और उनके नेतृत्व कौशल को निखारेगा. यह शिविर करुणा और टीमवर्क पर केंद्रित होगा, जिससे युवा अपने समुदायों में प्रभावशाली नेता बन सकेंगे.

पहला दिन (17 जनवरी 2025):

शिविर के पहले दिन का शुभारंभ पंजीकरण और उद्घाटन समारोह से होगा. इसमें पीडीजी रोटेरियन प्रतीम बनर्जी के प्रेरणात्मक भाषण और टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख सौरव रॉय के मुख्य भाषण से उपस्थित लोगों को प्रेरित किया जाएगा. साथ ही पास डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन राजन गंगोत्र, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन प्रीति सैनी का संबोधन भी होगा l कार्यक्रम का संचालन अमरेश सिन्हा द्वारा किया जाएगा. इस दिन का समापन रोटेरियन अंजनी निधि द्वारा आयोजित आइस-ब्रेकिंग सत्र के साथ होगा. इसके साथ-साथ प्रभावी संचार और नेतृत्व पर सत्र भी होंगे. शाम को डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा.

दूसरा दिन (18 जनवरी 25 2025):

शिविर के दूसरे दिन आत्मा को पोषित करने वाले सत्र से शुरू होंगे. उसके बाद रोटेरियन डॉ. अमित मुखर्जी द्वारा जीवन का बैलेंस शीट पर चर्चा की जाएगी. रोटेरियन जगजीत सिंह द्वारा नेतृत्व पर वार्ता और समूह गतिविधियां भी इस दिन को खास बनाएंगी. पूर्व जिला पाल रोटेरियन संदीप नारंग द्वारा लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इसके उपरांत प्रतिभागियों को एक गांव में श्रमदान और अंतर-व्यक्तिगत कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसका नेतृत्व रोटेरियन अंजनी निधि करेंगे. शाम को परिवारों की सांस्कृतिक प्रदर्शन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता में उपस्थित बच्चों द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर प्रस्तुति दी जाएगी और प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार भी दिया जाएगा. इस कार्यक्रम के जज रोटेरियन वीणा मुंद्रा, रोटेरियन सुमित कुमार, रोटेरियन अभिजीत मित्रा होंगे.

तीसरा दिन (19 जनवरी 2025):

शिविर के तीसरे दिन प्रतिभागियों की नेतृत्व यात्रा का उत्सव होगा, जिसमें प्रमाण पत्र वितरण, विशेष सम्मान और समापन सत्र शामिल होंगे. इस दिन प्रेरणादायक वक्ताओं की विचार विमर्श में करनल अरोड़ा, डीएवी स्कूल की प्राचार्य प्रज्ञा सिंह के साथ झारखंड के प्रसिद्ध क्रिकेटर सौरभ तिवारी द्वारा भी बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा.

The post Rotary Club के आवासीय शिविर-पंख में युवाओं को बनाया जाएगा सशक्त appeared first on Udit Vani.

WEST SINGHBHUM: महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा को जड़ से समाप्त करने की पहल, अभियान जारी
उदित वाणी, चाईबासा: झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा के उन्मूलन के लिए 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

यह अभियान जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार समाज कल्याण शाखा और झारखंड राज्य लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है.

अभियान के तहत आयोजित गतिविधियां

जिले के सभी 18 प्रखंडों में यह अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं:

रैली और प्रभात फेरी: गांव-गांव तक संदेश पहुंचाने के लिए.

मानव श्रृंखला और साइकिल रैली: एकजुटता का प्रदर्शन.

मैराथन दौड़: जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए.

चित्रकला और वाद–विवाद प्रतियोगिता: युवाओं और बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से.

नुक्कड़ नाटक और सांप–सीढ़ी खेल: हिंसा के विभिन्न रूपों को सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाने के लिए.

कैंडल मार्च: महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा के खिलाफ समर्थन प्रकट करने के लिए.

महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर विशेष सत्र

इस अभियान के दौरान, पंचायत, प्रखंड, और जिला स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इन सत्रों में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की जा रही है:

महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा के विभिन्न प्रकार.

कानूनी संसाधन और सहायता प्रणाली.

उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के उपाय.

अभियान का उद्देश्य

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा को कम करना और उन्हें सशक्त बनाना है.

हिंसा के प्रति समाज में संवेदनशीलता विकसित करना.

महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना.

उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना.

समाज में महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा को रोकने के लिए इस तरह के अभियान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस की यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक कदम है. उम्मीद की जा रही है कि इस अभियान के माध्यम से न केवल हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि हिंसा के मामलों में भी कमी आएगी.

यह अभियान समाज में बदलाव की नींव रखता है, जहां महिलाएं और बच्चे बिना किसी भय के सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन व्यतीत कर सकें.

The post WEST SINGHBHUM: महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा को जड़ से समाप्त करने की पहल, अभियान जारी appeared first on Udit Vani.

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा शुरू किये गए अभियान को सरायकेला में मिला समर्थन
उदित वाणी, सरायकेला: जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावां ने बुधवार, 27 नवंबर को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए गैर सरकारी संगठन यूथ्स यूनियन फॉर वोलंटरी एक्शन (युवा) के साथ मिलकर व्यापक जागरूकता रैलियों का आयोजन किया. इन रैलियों में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, बाल विवाह निषेध अधिकारियों (सीएमपीओ) और बाल विवाह पीड़िताओं ने हिस्सा लिया. सभी ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली.

‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के समर्थन में

यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान का हिस्सा है. इस अभियान का उद्घाटन 27 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी (झारखण्ड के कोडरमा से सांसद) ने किया.

विज्ञान भवन में अन्नपूर्णा देवी ने पंचायतों और स्कूलों में बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई. इसी के साथ, बाल विवाह की शिकायत और सूचना के लिए एक राष्ट्रीय पोर्टल भी लॉन्च किया गया.

आशा है कि इस अभियान के तहत देशभर में शपथ लेने वालों की संख्या जल्द ही 25 करोड़ तक पहुंच जाएगी.

23 प्रतिशत से अधिक लड़कियों का होता है बाल विवाह

सरायकेला के नुवागांव पंचायत भवन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में युवा के निदेशक राकेश नारायण ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि सरकार बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई की गंभीरता से परिचित है.”

उन्होंने बताया कि देश में 23 प्रतिशत से अधिक लड़कियों का बाल विवाह होता है. यह न केवल उनके जीवनसाथी चुनने के अधिकार का हनन है, बल्कि उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर भी गंभीर प्रभाव डालता है.

राकेश नारायण ने बताया कि बाल विवाह जैसी समस्या को समाप्त करने के लिए समग्र और समन्वित प्रयास आवश्यक हैं. उन्होंने कहा, “सरकार और नागरिक समाज के साझा प्रयासों से भारत 2030 से पहले ही बाल विवाह मुक्त बनने का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है.”

इस कार्यक्रम में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता के महत्व और समाज में इसके हानिकारक प्रभावों पर जोर दिया गया. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत हर हितधारक को शामिल करना प्राथमिकता है.

अभियान में जागरूकता की भूमिका

जिला प्रशासन और युवा ने यह स्पष्ट किया कि समाज के हर वर्ग को जागरूक करना इस अभियान की सफलता की कुंजी है. केवल सरकार के प्रयास ही नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी इस लड़ाई को निर्णायक बना सकती है.

The post केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा शुरू किये गए अभियान को सरायकेला में मिला समर्थन appeared first on Udit Vani.

EAST SINGHBHUM: जिला अग्रवाल सम्मेलन का चुनाव 8 दिसंबर, जाने पूरा शेड्यूल
उदितवाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का वर्तमान कार्यकाल समाप्त हो चुका है, और अब आगामी दो वर्षीय कार्यकाल 2024-26 के लिए अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र प्राप्ति की तिथि 28 नवंबर, गुरूवार (संध्या 4 बजे से 6 बजे तक) निर्धारित की गई है. इसके बाद, नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 29 नवंबर (संध्या 4 बजे से 6 बजे तक) होगी. नामांकन पत्रों की जांच और प्रत्याशियों की प्रथम सूची 30 नवंबर (संध्या 6 बजे) को प्रकाशित की जाएगी. नामांकन वापसी की तिथि 1 दिसंबर, 2024 (संध्या 4 बजे से 6 बजे तक) और प्रत्याशियों की अंतिम सूची 2 दिसंबर, 2024 (संध्या 6 बजे) को प्रकाशित की जाएगी.

मतदान की तिथि रविवार, 8 दिसंबर, 2024 (अपराह्न 11:30 बजे से संध्या 5:30 बजे तक) तय की गई है

मतदान चैंबर भवन, बिस्टुपुर में होगा. चुनाव परिणाम की घोषणा और विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाने के बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

नामांकन पत्र शुल्क: रू. 500/- (पाँच सौ रुपये मात्र) प्रति सेट

मतदाता सूची शुल्क: रू. 200/- (दो सौ रुपये) प्रति सेट

नामांकन पत्र प्राप्ति, जमा और नाम वापसी की प्रक्रिया केवल प्रत्याशी व्यक्तिगत रूप से करेंगे. प्रत्याशी को अपना स्व-हस्ताक्षरित सचित्र सरकारी पहचान पत्र नामांकन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा. मतदान के समय सभी मतदाताओं को अपना सचित्र सरकारी पहचान पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है.

किसी भी विवाद की स्थिति में मुख्य चुनाव पदाधिकारी का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा.

निर्वाचन कार्य के स्थान:

सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सह निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय, मेसर्स अंशुल रिंगसिया, अधिवक्ता, द्वितीय तल, भूमरा इंकलेव, डॉयगनल रोड, बिस्टुपुर, जमशेदपुर में संपन्न होगी.

निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव अग्रवाल को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया तथा मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल को सह चुनाव पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया है.

चुनाव कार्यक्रम एक नज़र में:

नामांकन पत्र प्राप्ति तिथि एवं समय: 28 नवंबर, 2024, गुरूवार (संध्या- 4 बजे से 6 बजे तक)

नामांकन पत्र जमा करने की तिथि एवं समय: 29 नवंबर, शुक्रवार (संध्या- 4 बजे से 6 बजे तक)

नामांकन पत्रों की जाँच एवं प्रत्याशियों की प्रथम सूची का प्रकाशन: 30 नवंबर, शनिवार, (संध्या- 6 बजे)

नामांकन वापसी – 1 दिसंबर, रविवार (संध्या- 4 बजे से 6 बजे तक)

प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन – 2 दिसंबर, सोमवार (संध्या- 6 बजे)

मतदान – 8 दिसंबर, 2024 रविवार, (अपराह्न 11.30 बजे से संध्या 5.30 बजे तक)

मतदान स्थल – चैंबर भवन, बिस्टुपुर, जमशेदपुर

The post EAST SINGHBHUM: जिला अग्रवाल सम्मेलन का चुनाव 8 दिसंबर, जाने पूरा शेड्यूल appeared first on Udit Vani.

No arrests yet in Parsudih ration dealer murder case, villagers gherao police station
Jamshedpur : Police have so far failed to arrest the criminals involved in the murder of ration dealer Abhishek Hembram on November 14 at Barigora under Parsudih police station area.

Angry family members and villagers surrounded Parsudih police station on Monday and demanded immediate action against the culprits.

The protesters demonstrated with placards demanding death penalty for the culprits.

The Incident

Abhishek Hembram was shot dead at his house on November 14. Around 4-5 people including local youth Roshan Hembram and Bhola Honaga are accused in the murder case

The accused are absconding since the incident. Family members and villagers blamed police for failing to take any action so far.

Villagers gherao police station

The village head and the protesters alleged that there is no police patrolling in the area, due to which the criminals are moving freely. The village head warned that if police fails to take action, soon they would gherao the SSP office.

Police assurance

Seeing the seriousness of the incident, Deputy Superintendent of Police (Law and Order) Tauqeer Alam reached Parsudih police station and met the protesters. He assured the family that the culprits would be arrested soon.

The DSP said that instructions have been given to increase police patrolling and keep the area under surveillance.

Pain and hope of family members

The family members are in a state of shock after the murder incident and are pleading for justice. Villagers said that the incident raises big questions on the law and order situation of the area.

Notably, the Abhishek Hembram murder case has given rise to feeling of insecurity in the area. The victim’s family and villagers can hope to get justice only after proper police action and arrest of criminals

The post No arrests yet in Parsudih ration dealer murder case, villagers gherao police station appeared first on Udit Vani.