Lifestyle News - Udit Vani

सर्दियों में ‘ब्रेन स्ट्रोक’ का कारण क्या? सबसे ज्यादा रिस्क किसे?
उदित वाणी, नई दिल्ली : सर्दियां आते ही लोग दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं. फरवरी 2023 में प्रकाशित एक मेटा विश्लेषण में यह पाया गया कि ठंडा तापमान रक्त को गाढ़ा कर सकता है, क्योंकि ठंड लगने के कुछ ही घंटों में लाल रक्त-कोशिकाएं और प्लेटलेट्स बढ़ जाते हैं, जिससे थक्का बनने लगता है.

लिथुआनिया में की गई एक स्टडी को फरवरी 2023 में प्रकाशित किया गया, जिसमें पता चला कि हर एक “बहुत ठंडा दिन” इस्केमिक स्ट्रोक (जब मस्तिष्क में रक्त का थक्का रक्त वाहिका को अवरुद्ध कर देता है और ब्रेन के हिस्से तक ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं पहुंच पाता) के जोखिम को करीब 3 फीसदी तक बढ़ा देता है. यानी जैसे-जैसे सर्दी तेज होती है, दिमाग की नसों के रुकने की संभावना भी उसी अनुपात में बढ़ती जाती है.

ठंड के समय शरीर गर्मी बचाने की कोशिश में बाहरी हिस्सों की रक्त-नलिकाओं को सिकोड़ देता है. इससे धमनियों में दबाव बढ़ता है और रक्त प्रवाह धीमा हो सकता है. जब ब्लड फ्लो में रुकावट आती है, तब ब्रेन को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिल पाने से स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है. एक अध्ययन ने पुष्टि की कि ठंडे मौसम में उच्च रक्तचाप और धमनियों की सिकुड़न वाले लोग ज्यादा रिस्क में रहते हैं.

ठंड के दौरान थक्के बनने की प्रवृत्ति भी बढ़ जाती है. अनुसंधानों के अनुसार, सर्द वातावरण में थक्के बनाने वाले प्रोटीन और फाइब्रिनोजन का स्तर ऊपर जाता है, जिससे खून के रुकने की आशंका अधिक हो जाती है और यही इस्केमिक स्ट्रोक का मुख्य कारण होता है.

कुल मिलाकर, सर्दी में सिर्फ कांपना या ठिठुरना ही समस्या नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी प्रतिक्रियाएं — जैसे वेसो-कन्स्ट्रिक्शन (नसों का सिकुड़ना), रक्तचाप बढ़ना, और ब्लड-विस्कोसिटी यानी खून का गाढ़ा होना यही स्ट्रोक जोखिम को चुपचाप बढ़ाती रहती हैं. ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को पहले से हाई-बीपी, शुगर, दिल की बीमारी, या स्ट्रोक का इतिहास हो तो उसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है.

(आईएएनएस)

The post सर्दियों में ‘ब्रेन स्ट्रोक’ का कारण क्या? सबसे ज्यादा रिस्क किसे? appeared first on Udit Vani.

विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, क्यों युवाओं में बढ़ रहे इसके मामले
उदित वाणी, नई दिल्ली : मधुमेह यानी डायबिटीज ऐसी समस्या है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को प्रभावित कर रही है और साल दर साल डायबिटीज के मामले बढ़ते जाते रहे हैं.

मधुमेह के प्रसार को रोकने और उसके निदान के लिए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है. मधुमेह को लेकर जागरूकता शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों में दी जाती है क्योंकि कुछ लोग इस समस्या को बीमारी नहीं मानते और कुछ लोगों को पता ही नहीं है कि वे इस बीमारी से पीड़ित हैं.

सबसे पहले विश्व मधुमेह दिवस साल 1991 में मनाया गया था. इसे अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिलकर लोगों में मधुमेह के प्रति जागरूकता और निदान के लिए शुरू किया था. हर साल देश में मधुमेह के आंकड़े बढ़ रहे हैं, और साल 2025 तक विश्व भर में हर 3 में से 1 व्यक्ति को मधुमेह है और 4 में से 1 व्यक्ति को पता ही नहीं है कि वो प्रीडायबिटीज का शिकार है.

अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन के डेटा की मानें तो वयस्क आबादी इस बीमारी से ज्यादा प्रभावित हो रही है. ज्यादा तनाव और खराब जीवनशैली की वजह से दुनिया भर में हर 9 में से 1 वयस्क इस बीमारी का शिकार है और 40 फीसदी युवाओं को पता ही नहीं कि वे इस बीमारी से जूझ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो 2025 तक दुनिया भर में लगभग 830 मिलियन लोगों को मधुमेह है और आगे भी ये आंकड़ा बढ़ने वाला है.

विश्व मधुमेह दिवस पर सबसे पहले ये जानते हैं कि मधुमेह क्या है. खाना खाने के बाद हमारा शरीर ग्लूकोज बनाता है, जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है, लेकिन ग्लूकोज को ऊर्जा के लिए रक्त और कोशिकाओं तक पहुंचाने के लिए इंसुलिन हार्मोन की जरूरत पड़ती है. पैंक्रियाज इंसुलिन बनाने का काम करता है, और अगर ये ठीक तरीके से इंसुलिन नहीं बनाता है, तो ग्लूकोज की खपत कोशिकाओं तक अच्छे से नहीं पहुंच पाती है और रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है. इस स्थिति को मधुमेह कहते हैं.

मधुमेह में टाइप 1 डायबिटीज और दूसरी टाइप 2 डायबिटीज सबसे ज्यादा देखी जाती है. गर्भावस्था के समय भी मधुमेह की समस्या हो सकती है. टाइप 2 डायबिटीज और गर्भवती होने के समय होने वाले मधुमेह को समय रहते काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन टाइप 1 डायबिटीज एक खतरनाक स्टेज है, जिसमें पैंक्रियाज इंसुलिन बनाना बिल्कुल बंद कर देता है. इस स्थिति में किडनी, आंखों और दिल पर दबाव बना रहता है.

(आईएएनएस)

The post विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, क्यों युवाओं में बढ़ रहे इसके मामले appeared first on Udit Vani.

Yoga: जेठ की भीषण तपिश में शीतलता का संबल देंगे ये योगासन
नई दिल्ली: गर्मी का भीषण महीना जेठ दस्तक देने को तैयार है. सुबह की किरणें भी तपन से भर जाएंगी और शामों में भी राहत का एहसास नहीं रहेगा. ऐसे मौसम में शरीर के कूलिंग सिस्टम पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है. प्राचीन योग शास्त्रों में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो शरीर को शीतलता प्रदान कर सकते हैं. इनमें से कुछ सरल योगासन इस चिलचिलाती गर्मी में शांति और ठंडक का अहसास दिला सकते हैं.

बालासन: शांति और आत्मनिरीक्षण का आसन

बालासन का उल्लेख पतंजलि योग सूत्र के अष्टांग योग से संबंधित ईश्वर प्रणिधान अभ्यास के रूप में मिलता है. इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठें और एड़ियों को अलग रखते हुए पंजों को मिलाकर बैठें. फिर सांस छोड़ते हुए आगे झुकें और माथे को चटाई या मुलायम कुशन पर टिकाएं. हाथों को आगे बढ़ा सकते हैं या शरीर के साथ रख सकते हैं.

बालासन के दो रूप प्रचलित हैं. एक में घुटनों को जोड़ा जाता है, जिससे मन मस्तिष्क को गहन शांति मिलती है. दूसरे रूप में घुटनों को अलग रखा जाता है, जिससे छाती और पेट को फैलने की जगह मिलती है और सांस का प्रवाह बेहतर होता है. सिर नीचे झुकाने से नर्वस सिस्टम को विश्राम का संकेत मिलता है. यह आसन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, मानसिक तनाव घटाने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक है. गर्मियों में जब पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, तब बालासन विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होता है.

अर्ध मत्स्येन्द्रासन: आंतरिक अंगों को ऊर्जा देने वाला योग

हठ योग परंपरा का यह महत्वपूर्ण आसन वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अत्यंत उपयोगी माना जाता है. आयुष मंत्रालय के अनुसार, अर्ध मत्स्येन्द्रासन एड्रिनल ग्रंथियों को सक्रिय करता है, कब्ज और अस्थमा जैसी समस्याओं से राहत देता है तथा पाचन क्रिया को सुदृढ़ बनाता है. मधुमेह रोगियों के लिए भी यह अत्यंत लाभकारी योगासन है.

इसे करने के लिए योगा मैट पर बैठकर एक पैर मोड़ें और धड़ को उसी दिशा में घुमाएं. विपरीत हाथ से मोड़े हुए पैर के घुटने को पकड़ें और शरीर को सीधा रखते हुए घुमाव बनाए रखें. इस आसन को करते समय शरीर का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है.

गर्मी में योगाभ्यास के समय का रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में योगाभ्यास का समय भी विशेष महत्व रखता है. योग विशेषज्ञों के अनुसार, दोपहर के समय जब तापमान चरम पर होता है, तब योग न करें. सूर्योदय या सूर्यास्त के समय योग करना अधिक उपयुक्त होता है. साथ ही, किसी कुशल योग प्रशिक्षक से सही विधि सीखना अनिवार्य है ताकि अभ्यास सुरक्षित और प्रभावी बना रहे.

(IANS)

The post Yoga: जेठ की भीषण तपिश में शीतलता का संबल देंगे ये योगासन appeared first on Udit Vani.

HMPV: China Faces New Virus Outbreak
UditVani, NewsDesk: China is currently grappling with an outbreak of human metapneumovirus (HMPV), five years after the onset of the COVID-19 pandemic. The virus is spreading rapidly, with a significant increase in cases reported, particularly among children under 14 in northern provinces.

This has raised concerns and speculation about whether the outbreak could impact India or evoke memories of the COVID-19 crisis.

Reports and social media posts highlight overwhelmed hospitals and crematoriums, with videos showing crowded medical facilities. Claims on platforms like X (formerly Twitter) suggest multiple viruses, including Influenza A, HMPV, Mycoplasma pneumoniae, and COVID-19, are contributing to the health crisis. A popular post by the handle “SARS-CoV-2 (Covid-19)” described a surge in infections, particularly among children, with “white lung” pneumonia cases straining healthcare resources. However, unverified claims about a state of emergency in China remain speculative.

HMPV typically causes flu-like symptoms but can mimic COVID-19 in some cases. Health authorities are monitoring the situation closely as infections rise. In response, China’s disease control authority has initiated a pilot monitoring system for pneumonia of unknown origin. This system aims to improve preparedness and establish protocols for handling novel pathogens, addressing gaps in readiness that existed during the initial COVID-19 outbreak.

The National Disease Control and Prevention Administration of China is developing procedures for laboratories to report cases and for disease control agencies to verify and manage them. Data from December 16 to 22 shows an upward trend in acute respiratory infections, underscoring the need for vigilance during the winter months.

What is HMPV?

HMPV usually causes symptoms similar to a cold. Most of the cases of HMPV are mild, but young children, adults over the age of 65 and people with a weakened immune system are at a higher risk for serious illness.

The symptoms include- cough, fever, runny or stuffy nose, sore throat, wheezing, shortness of breath, and rash.

HMPV transmits through direct contact with someone who has it or from touching things contaminated with the virus.

2025 is not the first time that HMPV cases have been reported. Around 2011-12, several HMPV cases had been reported in USA, Canada and Europe.

Precautions to be observed

To avoid infection, certain precautions should be observed. Wash hands frequently with soap or use a hand sanitizer. Cover your nose and mouth while sneezing or coughing to prevent the spread of germs. If you are unwell and cannot avoid being around others, wearing a mask is essential. Avoid touching your face, particularly your eyes, nose, and mouth, unless your hands are clean. Additionally, refrain from sharing food or eating from the same utensils to minimize the risk of transmission.

Doctors treat HMPV with the following methods- oxygen therapy, IV fluids, and corticosteroids.

China is likely to be affected by various respiratory infectious diseases in winter and spring, Kan Biao, another official, said at the news conference. He said without elaborating that the overall number of cases this year would be smaller than last year.

Recent cases detected include pathogens such as the rhinovirus and human metapneumovirus, with cases of the human metapneumovirus among people under the age of 14 showing an upward trend, especially in northern provinces.

The post HMPV: China Faces New Virus Outbreak appeared first on Udit Vani.

कोयले की काली जिंदगी को पर्दे पर लाने जा रही शहर की प्रिया मिश्रा
संवाददाता

शहर की प्रिया मिश्रा की फिल्म द फ़्यूचर इज़ डार्क जल्द पर्दे पर आ रही है. फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही प्रिया के अपोजिट में भागलपुर के आदर्श आनंद है, जो अपने फनी वीडियो के लिए देश भर में जाने जाते हैं.

फिल्म एक कोयला मज़दूर की कहानी है, जिसमें दिखाया गया है कि वह और उसका परिवार किन आर्थिक हालातों से जूझता है. वैसे तो कोयले खदान के अंदर काम करने वाले मजदूरों की जिंदगी पर कई फिल्में बन चुकी है, लेकिन यह फिल्म एक कोयला मज़दूर और इसके परिवार के संघर्ष की कहानी को आज के संदर्भ में दिखाती है.

फिल्म की अभिनेत्री प्रिया मिश्रा ने बताया कि उनका सपना था कि वह झारखंड के किसी विषय पर बनने वाली फिल्म में काम करें. अच्छी बात यह है कि यह फिल्म कोयला खदान में काम करने वाले मजदूरों की जिंदगी पर है. फिल्म को लेकर काफी रोमांचित हूं. इसका टीजर आ चुका है. द फ़्यूचर इज़ डार्क के लेखक, निर्देशक और एडिटर  राज कुमार दास हैं जबकि सतविंदर सलूजा ने इसे प्रोड्यूस किया है. अन्य कलाकारों में आदर्श आनंद, लोकेश तिलकधारी, स्पर्श सुमन, अविनाश तिवारी और रवि शंकर तिवारी  है. फ़िल्म का निर्माण सलूजा गोल्ड फ़िल्म एंड एंटर्टेन्मेंट और ज़ीरो फ़िल्मस एंटर्टेन्मेंट ने किया है.

The post कोयले की काली जिंदगी को पर्दे पर लाने जा रही शहर की प्रिया मिश्रा appeared first on Udit Vani.