काम की बात News - Udit Vani

FFSAI की चेतावनी: अखबार में खाना पैक या परोसना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक, फूड वेंडर्स को जारी किए निर्देश
उदित वाणी, नई दिल्ली : भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने अखबार में खाना पैक या परोसना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया है.

एफएसएसएआई ने कहा कि देश भर के खाने-पीने की चीजें बेचने वालों और प्रतिष्ठानों से कहा है कि वे खाना लपेटने या परोसने के लिए अखबारों का इस्तेमाल बंद करें, इससे सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि यह सलाह मुंबई की एक हालिया घटना के बाद जारी की गई है, जिसमें एक वड़ा-पाव विक्रेता को खाना पैक करने और परोसने के लिए अखबारों का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था.

इस मामले के बाद, एफएसएसएआई के पश्चिमी क्षेत्र ने ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की और शहर व क्षेत्र में ऐसी प्रथाओं को रोकने के लिए निर्देश जारी किए.

खाद्य सुरक्षा नियामक ने कहा कि अखबारों में इस्तेमाल होने वाली प्रिंटिंग स्याही में हानिकारक रसायन, पिगमेंट, बाइंडर और लेड (सीसा) जैसी भारी धातुएं होती हैं, जो गर्म या तेलीय चीजों के संपर्क में आने पर खाने में मिल सकती हैं.

इसके अलावा, उसने चेतावनी दी कि वितरण और हैंडलिंग के दौरान अखबार अक्सर अस्वच्छ स्थितियों के संपर्क में आते हैं और उनमें ऐसे रोगाणु हो सकते हैं जिनसे भोजन से होने वाली बीमारियां हो सकती हैं.

एफएसएसएआई ने मौजूदा नियमों को दोहराते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग) नियम, 2018, खाने को रखने, लपेटने या परोसने के लिए अखबारों या ऐसी ही बिना मंजूरी वाली सामग्रियों के इस्तेमाल पर सख्‍ती से रोक लगाते हैं.

यह सलाह सभी खाद्य व्यवसायों पर लागू होती है, जिनमें स्ट्रीट वेंडर, रेस्तरां, क्लाउड किचन, कैटरर, क्विक सर्विस रेस्तरां, हॉकर और मोबाइल फूड वेंडर शामिल हैं. इन्हें केवल सुरक्षित और फूड-ग्रेड पैकेजिंग सामग्री का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है.

इसके अलावा, एफएसएसएआई ने उपभोक्ताओं से सतर्क रहने और अखबारों में परोसे या लपेटे गए खाने का सेवन न करने का आग्रह किया.

एफएसएसएआई और राज्य प्राधिकरण खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत निगरानी और प्रवर्तन जारी रखे हुए हैं, साथ ही खाद्य क्षेत्र में सुरक्षित और टिकाऊ पैकेजिंग समाधानों को भी बढ़ावा दे रहे हैं.

इससे पहले मई में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद, खाद्य सुरक्षा नियामक ने ट्रेन नंबर 12223 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-एर्नाकुलम (ईआरएस) दुरंतो एक्सप्रेस में बर्तनों को अस्वच्छ तरीके से संभालने के आरोप में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को एक कानूनी नोटिस जारी किया था.

(आईएएनएस)

The post FFSAI की चेतावनी: अखबार में खाना पैक या परोसना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक, फूड वेंडर्स को जारी किए निर्देश appeared first on Udit Vani.

भारतीय सेना में शामिल होने का मौका: CSBO के पदों पर भर्ती जारी, 31 मई तक करें आवेदन
उदित वाणी, पणजी : देश की सेवा करने का जुनून रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार अवसर है. इंडियन आर्मी ने सीएसबीओ (सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर), ग्रेड-II, ग्रुप ‘सी’ के कुल 190 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.

इन पदों में यूआर के 94, ईडब्ल्यूएस के 19, एससी के 22, एसटी के 12, और ओबीसी के 43 पद शामिल हैं.

भारतीय सेना की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष योग्यता और प्राइवेट बोर्ड एक्सचेंज (पीबीएक्स) बोर्ड को संभालने में कम से कम 6 महीने का अनुभव होना चाहिए. वहीं, अंग्रेजी और हिंदी में धाराप्रवाह बोलने की क्षमता वालों को प्राथमिकता दी जाएगी.

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट, मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 21,700 रुपए प्रति माह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मेल कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

वहीं, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरा करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘कमांडेंट, मुख्यालय, 2 सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र, पणजी (गोवा) – 403001’ पते पर तय लास्ट डेट तक डाक करना होगा.

(आईएएनएस)

The post भारतीय सेना में शामिल होने का मौका: CSBO के पदों पर भर्ती जारी, 31 मई तक करें आवेदन appeared first on Udit Vani.

सरकारी विश्वविद्यालय में जॉब का चांस: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 110 पदों पर भर्ती शुरू, इस दिन तक करें आवेदन
उदित वाणी, भुवनेश्वर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विक्रम देव विश्वविद्यालय, जयपोर, जिला कोरापुट, ओडिशा, ने विभिन्न विभाग/विषय अनुसार नियमित आधार पर फैकल्टी के अलग-अलग कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.

विक्रम देव यूनिवर्सिटी की ओर से जारी पदों में प्रोफेसर के 14, एसोसिएट प्रोफेसर के 32, और असिस्टेंट प्रोफेसर के 64 पद शामिल हैं. इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है. ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एचआईएमएस की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

वहीं, सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र का हस्ताक्षरित प्रिंटआउट, सभी प्रमाण पत्रों, मार्कशीट और दस्तावेजों सहित, केवल पंजीकृत/स्पीड पोस्ट द्वारा ‘रजिस्ट्रार, विक्रम देव विश्वविद्यालय, जेपोर, जिला- कोरापुट, ओडिशा, पिन कोड 764001’ को 20 जून के शाम 5 बजे तक या उससे पहले भेजना होगा.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और स्क्रीनिंग, चयन समिति, साक्षात्कार/मूल्यांकन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार वेतन स्तर-10, वेतन स्तर-13ए, और वेतन स्तर-14 के तहत होगी.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/एसईबीसी के लिए 2,000 रुपए और अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति/दिव्यांग व्यक्ति और महिलाओं के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एचआईएमएस के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में, आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें.

अभ्यर्थियों को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए विक्रम देव यूनिवर्सिटी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

(आईएएनएस)

The post सरकारी विश्वविद्यालय में जॉब का चांस: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 110 पदों पर भर्ती शुरू, इस दिन तक करें आवेदन appeared first on Udit Vani.

New Rules 1 April 2026: नए इनकम टैक्स एक्ट से लेकर ट्रेन टिकट रिफंड तक एक अप्रैल से लागू होंगे ये बदलाव
उदित वाणी, नई दिल्ली : नया वित्त वर्ष शुरू होने में कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है. हर नए वित्त वर्ष के साथ कुछ न कुछ बदलाव जरूर होते हैं इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है, जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं.

नया इनकम टैक्स एक्ट, 2025 एक अप्रैल से पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की जगह लेगा। इसके जरिए सरकार की कोशिश इनकम टैक्स से जुड़े कानून और शब्दावली को सरल बनाना है.

नए इनकम टैक्स में असेसमेंट ईयर जैसे शब्दों को हटा दिया गया है और अब इसकी जगह टैक्स ईयर शब्द का उपयोग किया जाएगा.

नए वित्त वर्ष के साथ ही न्यू टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख रुपए तक की आय टैक्स छूट के दायरे में आ जाएगी. ऐसे में अगर आपकी आय 12 लाख रुपए तक है तो सेक्शन 87ए से आपकी पूरी आय टैक्स फ्री हो जाएगी.

फॉर्म 16 और फॉर्म 16ए को 1 अप्रैल से फॉर्म 130 और फॉर्म 131 से बदल दिया जाएगा. कर संबंधी नियमों का सुचारू रूप से पालन सुनिश्चित करने और कर दाखिल करने में स्पष्टता लाने के लिए इनके जारी करने की समयसीमा में संशोधन किया जा सकता है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अब पैन आवेदन के लिए जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में केवल आधार कार्ड को स्वीकार नहीं करेगा, बल्कि इसके लिए कक्षा 10 का प्रमाण पत्र और पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.

भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. यह नए नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे.

अगर रेलवे टिकट को ट्रेन के चलने से 8 से लेकर 24 घंटे के बीच में रद्द कर दिया जाता है तो कुल टिकट की कीमत का 50 प्रतिशत रिफंड के रूप में मिलेगा. अगर टिकट को ट्रेन के चलने के 24 से लेकर 72 घंटे के बीच में रद्द कर दिया जाता है तो कुल टिकट की कीमत का 25 प्रतिशत रिफंड मिलेगा.

अगर टिकट को ट्रेन के चलने के 72 घंटे से अधिक पहले रद्द किया जाता है, तो अधिकतम कैंसिलेशन शुल्क लागू होगा, हालांकि, पूर्ण टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा. ऐसे मामलों में रिफंड भारतीय रेलवे के नियमों और शर्तों पर निर्भर करती है, जो परिवर्तन के अधीन हैं.

(आईएएनएस)

The post New Rules 1 April 2026: नए इनकम टैक्स एक्ट से लेकर ट्रेन टिकट रिफंड तक एक अप्रैल से लागू होंगे ये बदलाव appeared first on Udit Vani.

Gold Price Drop: मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुएं दबाव में, हफ्ते भर में 5.89 प्रतिशत गिरा सोने का रेट
उदित वाणी, नई दिल्ली : लगातार मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) और डॉलर के मजबूत होने के कारण इस हफ्ते सोने की कीमतों में करीब 5.89 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली.

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़ा और यह 1,44,825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स सिल्वर मई वायदा 1.72 प्रतिशत यानी 3,990 रुपए गिरकर 2,27,470 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 999 प्यूरिटी वाले सोने का भाव शुक्रवार को 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो सोमवार के 1,56,436 रुपए के मुकाबले काफी कम है. वहीं 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,32,364 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जो सोमवार के 2,48,711 रुपए के मुकाबले 16,000 रुपए से ज्यादा कम है.

विश्लेषकों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उससे संबंधित मिले-जुले संकेतों के कारण आने वाले हफ्ते में भी सोना-चांदी पर दबाव बना रह सकता है. पहले सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग के कारण इनकी कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन अब उतार-चढ़ाव से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है.

इजरायल द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले और इसके जवाब में ईरान की कार्रवाई से तेल और गैस की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का खतरा है.

दूसरी ओर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ जापान, बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने सख्त रुख दिखाया है, जिससे ब्याज दरें बढ़ने या ऊंची बनी रहने की संभावना है. इससे सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव पड़ता है.

एमसीएक्स गोल्ड अब अपने निचले सपोर्ट लेवल के करीब पहुंच रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार 1,50,000 से 1,52,000 रुपए का स्तर रेजिस्टेंस है, जबकि 1,35,000 से 1,40,000 रुपए के बीच मजबूत सपोर्ट बना हुआ है.

चांदी में भी इस हफ्ते तेज गिरावट आई है और यह 2,20,000 से 2,15,000 रुपए के डिमांड जोन के करीब पहुंच गई है. हालांकि, अगर खरीदारी बढ़ती है तो चांदी में फिर से 2,40,000 रुपए तक की रिकवरी देखने को मिल सकती है.

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 मार्च को समाप्त सप्ताह के लिए भारत के स्वर्ण भंडार में 664 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 130.68 बिलियन डॉलर हो गया. हालांकि, 13 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 7.05 अरब डॉलर घटकर 709.76 अरब डॉलर हो गया.

यह गिरावट 6 मार्च को समाप्त हुए पिछले सप्ताह में हुई और भी तेज गिरावट के बाद आई है, जब भंडार 11.68 अरब डॉलर घटकर 728.49 बिलियन डॉलर से 716.81 अरब डॉलर हो गया था.

इस गिरावट का मुख्य कारण केंद्रीय बैंक द्वारा मुद्रा बाजार में किया गया हस्तक्षेप है, जहां उसने वैश्विक तेल की बढ़ती कीमतों और ईरान संघर्ष से जुड़े भू-राजनीतिक तनावों के कारण रुपए पर दबाव के बीच रुपए को सहारा देने के लिए डॉलर बेचे.

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, जो भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा हैं, रिपोर्टिंग सप्ताह के दौरान 7.678 अरब डॉलर घटकर 555.568 अरब डॉलर हो गईं.

ये परिसंपत्तियां अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के उतार-चढ़ाव के प्रभाव को भी दर्शाती हैं.

(आईएएनएस)

The post Gold Price Drop: मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुएं दबाव में, हफ्ते भर में 5.89 प्रतिशत गिरा सोने का रेट appeared first on Udit Vani.

बिहार: गृह विभाग का बड़ा फैसला, आईपीएस और डीएसपी स्तर पर तबादले
उदित वाणी, पटना : बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईपीएस और दो डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में Bihar Home Department (आरक्षी शाखा) द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को पुलिस उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना से स्थानांतरित कर पुलिस उप-महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रेरणा कुमार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के पद से हटाकर लखीसराय का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना के एसपी राजेश कुमार को नवगछिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि लखीसराय के एसपी अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक-एक) में नई जिम्मेदारी दी गई है।

डीएसपी स्तर पर भी बदलाव
बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों में कटिहार के डीएसपी (साइबर क्राइम) राम कृष्णा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, बाढ़ (पटना) का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, आनंद कुमार सिंह को उच्च न्यायालय सुरक्षा, पटना में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है।

गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है। प्रशासनिक स्तर पर इसे अहम बदलाव माना जा रहा है और इससे राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post बिहार: गृह विभाग का बड़ा फैसला, आईपीएस और डीएसपी स्तर पर तबादले appeared first on Udit Vani.

पश्चिम बंगाल चुनाव:भाजपा की पहली लिस्ट में 144 नाम, पढ़ें किस सीट से कौन उम्मीदवार
उदित वाणी,  कोलकाता :  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। इससे पहले भाजपा ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट।

भारतीय जनता पार्टी ने कूचबिहार उत्तर (अजा) से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (अजा) से सावित्री बर्मन, दिनहाटा से अजय रॉय, तूफानगंज से मालती रावा रॉय, कुमारग्राम (अजजा) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (अजजा) से विशाल लामा, अलीपुरद्वार से परितोष दास, फालाकाटा (अजा) से दीपक बर्मन, डाबग्राम-फूलबाड़ी से शिखा चटर्जी, नागराकाटा (अजजा) से पूना भंगरा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) से आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी से डॉ शंकर घोष, फांसीदेवा (अजजा) से दुर्गा मुर्मू, गोलपोखर से सरजीत बिस्वास, चाकुलिया से मनोज जैन, करणदिधी से एड. बिराज बिस्वास, कालियागंज (अजा) से उत्पल महाराज, रायगंज से कौशिक चौधरी, कुशमंडी (अजा) से तापस चंद्र रॉय, कुमारगंज से सुर्वेदु सरकार, बालुरघाट से बिद्युत रॉय, तपन (अजजा) से बुधराई टुडू, गंगारामपुर (अजा) से सत्येंद्र नाथ राय, हरिरामपुर से देबब्रत मजूमदार, हबीबपुर (अजजा) से जोएल मुर्मू, गाजोल (अजा) से चिन्मय देब बर्मन, चंचल से रतन दास और मालतीपुर से आशीष दास को उम्मीदवार बनाया है।

रतुआ सीट से अभिषेक सिंघानिया, मानिकचक से गौर चंद्र मंडल, मालदा (अजा) से गोपाल चंद्र साहा, मोथाबाड़ी से निबारन घोष, सुजापुर से अभिराज चौधरी, सुती से महाबीर घोष, रघुनाथगंज से सुरजीत पोद्दार, लालगोला से अमर कुमार दास, भगवानगोला से भास्कर सरकार, मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष, रेजिनगर से बापन घोष, बेलडांगा से भरत कुमार झवर, बहरामपुर से सुब्रत मित्रा, हरिहरपाड़ा से तन्मय बिस्वास, नउदा से राणा मंडल, डोमकल से नंद दुलाल पाल, जलंगी से नबा कुमार सरकार और करीमपुर से समरेंद्रनाथ घोष को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने पलासीपाड़ा सीट से अनिमा दत्ता, कालीगंज से बापन घोष, राणाघाट उत्तर पश्चिम से पार्थसारथी चटर्जी, राणाघाट उत्तर पूर्व (अजा) से असीम बिस्वास, चकदहा से बंकिम चंद्र घोष, हरिनघाटा (अजा) से असीम कुमार सरकार, बदुरिया से सुकृति सरकार और अमडंगा से अरिंदम डे को टिकट दिया। वहीं, नैहाटी से सौमित्र चटर्जी, भाटपाड़ा से पवन कुमार सिंह, बारानगर से सजल घोष, देगंगा से तरुण कांति घोष, बशीरहाट उत्तर से नारायण चंद्र मंडल, बसंती (अजा) से बिकास सरदार, कुलतली (अजा) से माधबी महलदर, पाथरप्रतिमा से असित कुमार हल्दर, काकद्वीप से दीपांकर जना और रायदिधी से पलाश राणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

कैनिंग पूर्व से असीम सपुई, डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हल्दर, बिष्णुपुर (अजा) से अग्निश्वर नस्कर, बज बज से डॉ. तरुण कुमार अदाक, मेटियाबुरुज से वीर बहादुर सिंह, भबानीपुर से सुर्वेदु अधिकारी, रासबिहारी से स्वपन दास गुप्ता, हावड़ा उत्तर से उमेश राय, शिबपुर से रुद्रनील घोष, उलूबेरिया दक्षिण से स्वामी मंगलानंद पुरी महाराज, अमता से अमित सामंत, डोम्जुर से गोबिंद हाजरा, सप्तग्राम से स्वराज घोष, तारकेश्वर से संतु पान, पुरसुराह से बिमान घोष, आरामबाग (अजा) से हेमन्त बाग, गोघाट (अजा) से प्रशांत दिघर, खानाकुल से सुशांत घोष और पंसकुरा पूर्व से सुब्रत मैती बंगाल चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

पंसकुरा पश्चिम सीट से सिंतु सेनापति, मोयना से अशोक डिंडा, महिषादल से सुभाष पांजा, हल्दिया (अजा) से प्रदीप कुमार बिजली, नंदीग्राम से सुर्वेदु अधिकारी, पटाशपुर से तपन मैती, कांथी उत्तर से सुमिता सिन्हा, कांथी दक्षिण से अरूप कुमार दास, रामनगर से चंद्र शेखर मंडल, दांतन से अजीत कुमार जना, नयाग्राम (अजजा) से अमिया किस्कु, गोपीबल्लवपुर से राजेश महतो, झारग्राम से लक्ष्मीकांत साहू, केशियारी (अजजा) से भद्रा हेम्ब्रम, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, नारायणगढ़ से राम प्रसाद गिरि, सबंग से अमल पांडा, खड़गपुर से तपन भुया और डेबरा से शुभाशीष ओम को प्रत्याशी बनाया गया है।

दासपुर से तपन दत्ता, घाटल (अजा) से शीतल कपाट, चंद्रकोना (अजा) से सुकांत दोलुई, सालबोनी से बिमान महतो, केशपुर (अजा) से सुर्वेदु सामंत, बिनपुर (अजजा) से डॉ. प्रणत टुडू, बांदवान (अजजा) से लबसेन बास्के, बलरामपुर से श्री जलधर महतो, मानबाजार (अजजा) से मैना मुर्मू, काशीपुर से कमलकांत हंसदा, पारा (अजा) से नदियार चंद बाउरी, रघुनाथपुर (अजा) से मामोनी बाउरी, साल्टोरा (अजा) से चंदना बाउरी, छतना से सत्यनारायण मुखोपाध्याय, रानीबांध (अजजा) से क्षुदिराम टुडु, रायपुर (अजजा) से क्षेत्र मोहन हंसदा और तालडांगरा से सौविक पात्रा को टिकट दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बरजोड़ा से बिलेश्वर सिंघा, ऑडा से अमरनाथ शाखा, कटुलपुर (अजा) से लक्ष्मीकांत मजूमदार, इंदस (अजा) से निर्मल कुमार धारा, सोनामुखी (अजा) से दिबाकर घरामी, रैना (अजा) से सुभाष पात्रा, जमालपुर (अजा) से अरुण हल्दर, मॉटेश्वर से सैकत पंजा, वर्धमान उत्तर (अजा) से संजय दास, भातर से सौमेन करफा, केतुग्राम से अनादि घोष (मथुरा), औसग्राम (अजा) से कलिता माझी, पांडबेश्वर से जितेंद्र कुमार तिवारी, दुर्गापुर पूर्व से चंद्र शेखर बनर्जी, दुर्गापुर पश्चिम से लक्ष्मण चंद्र घोरुई, जामुरिया से डॉ. बिजन मुखर्जी, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुखर्जी और कुल्टी से अजय कुमार पोद्दार को चुनावी मैदान में उतारा है।

पार्टी ने दुबराजपुर (अजा) से अनुप कुमार साहा, सूरी से जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, बोलपुर से दिलीप कुमार घोष, नानूर (अजा) से खोकन दास, मयूरेश्वर से दुध कुमार मंडल और हसन से निखिल बनर्जी को टिकट दिया है।

–आईएएनएस

The post पश्चिम बंगाल चुनाव:भाजपा की पहली लिस्ट में 144 नाम, पढ़ें किस सीट से कौन उम्मीदवार appeared first on Udit Vani.

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव कल, सभी भाजपा विधायक पारादीप पहुंचे
उदित वाणी, जगतसिंहपुर, 15 मार्च (आईएएनएस): ओडिशा में राज्यसभा चुनाव कल यानी 16 मार्च को होंगे। इसी सिलसिले में भाजपा के सभी 77 विधायक रविवार देर रात पारादीप पहुंच गए। रात करीब 2 बजे एक होटल में पहुंचने पर विधायकों का संगीत और पारंपरिक स्वागत किया गया।

विधायकों के ठहरने की व्यवस्था पारादीप के मेफेयर होटल में की गई है। आज यहां सभी विधायकों को राज्यसभा मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वे एक छद्म मतदान केंद्र पर मॉक वोटिंग अभ्यास में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी आज पारादीप पहुंचने वाले हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, दोनों उपमुख्यमंत्री, और प्रदेश प्रभारी विधायकों से चर्चा करेंगे।

प्रशिक्षण सत्र के बाद सोमवार को सभी विधायकों को बस से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय ले जाया जाएगा और वहां से मतदान केंद्र ले जाकर उन्हें वोट डालने के लिए भेजा जाएगा। विधायकों के ठहरने के लिए पारादीप में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव से पहले संभावित ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की आशंका के बीच कांग्रेस ने ओडिशा के अपने 9 विधायकों को कर्नाटक के बेंगलुरु पहले ही भेज दिया है। इसलिए शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान केवल पांच कांग्रेस विधायक मौजूद थे। इनमें कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता रामचंद्र कदम, वरिष्ठ विधायक तारा प्रसाद बहिनिपति, विधायक सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और दसरथी गमांगो शामिल थे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार देर रात छह विधायक बेंगलुरु पहुंचे। बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचने वालों में अशोक कुमार दास, सी.एस. राझेन एक्का, कद्राका अप्पलास्वामी, मंगु खिल्ला, नीलमाधव हिकाका, पबित्र सौंता, प्रफुल्ल चंद्र प्रधान, सागर चरण दास और सत्यजीत गमांगो शामिल हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने विधायकों को बेंगलुरु भेजे जाने की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष भक्त चरण दास भी विधायकों के साथ बेंगलुरु में मौजूद हैं।

–आईएएनएस

ओपी/एएस

The post ओडिशा में राज्यसभा चुनाव कल, सभी भाजपा विधायक पारादीप पहुंचे appeared first on Udit Vani.

सोने में मुनाफावसूली जारी, दाम 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसला
उदित वाणी, मुंबई : सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है. इससे सोने का दाम फिर से 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे लुढ़क गई है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से दोपहर 12 बजे जारी की गई कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम 1,748 रुपए कम होकर 1,58,555 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,60,303 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

22 कैरेट सोने का दाम 1,46,838 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,45,236 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. 18 कैरेट सोने की कीमत 1,20,227 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,18,916 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

चांदी की कीमत 8,350 रुपए कम होकर 2,59,951 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,68,301 रुपए प्रति किलो थी.

आईबीजेए की ओर से दिन दो बार दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे कीमतें जारी की जाती हैं.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स), पर दोपहर 12:30 बजे, सोने के 2 अप्रैल, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,59,632 रुपए और चांदी के 5 मई, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,63,099 रुपए पर थे.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है. सोना 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,092 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82 डॉलर प्रति औंस पर है.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर जारी संघर्ष में तनाव के चलते सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई. वहीं, ऊर्जा की कीमतें बढ़ रही हैं और मुद्रास्फीति की चिंताएं भी बढ़ रही हैं, जिसके चलते अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में वृद्धि हो रही है. इससे सोने पर दबाव बढ़ रहा है.

(आईएएनएस)

The post सोने में मुनाफावसूली जारी, दाम 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसला appeared first on Udit Vani.

JOBS: Airport Authority में नौकरी का अवसर: अप्रेंटिस के 133 पदों पर निकली वैकेंसी, 22 मार्च से पहले भरे फॉर्म
उदित वाणी, नई दिल्ली : देश के प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने अप्रेंटिस के विभिन्न 133 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.

एएआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दें.

एएआई ने अप्रेंटिस के जिन 133 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी के 22, डिप्लोमा के 64 और आईटीआई/ट्रेड के 47 पद शामिल हैं.

कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, तकनीकी (डिप्लोमा) और ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई) की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की न्यूनतम 18 साल और अधिकतम आयु 26 साल निर्धारित की गई है. उम्र की गणना गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

एएआई की ओर से जारी पदों के लिए तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट्स का चयन बिना लिखित परीक्षा सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार 9,600 से 15,000 रुपए स्टाइपेंड के रूप में प्रति महीने दिए जाएंगे. वहीं, ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने की होगी.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले खुद को एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें. इसके बाद एएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें. फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें. लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.

–आईएएनएस

The post JOBS: Airport Authority में नौकरी का अवसर: अप्रेंटिस के 133 पदों पर निकली वैकेंसी, 22 मार्च से पहले भरे फॉर्म appeared first on Udit Vani.