Gamharia News - Udit Vani

जेवियर स्कूल गम्हरिया में 7 दिवसीय समर कैंप शुरू: फुटबॉल से लेकर योग तक की दी जा रही ट्रेनिंग
उदित वाणी, गम्हरिया: शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेवियर स्कूल, गम्हरिया में समर कैंप का शानदार शुभारंभ हुआ है। यह विशेष कैंप 10 मई से 16 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विद्यालय के कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

विविध खेल और शारीरिक गतिविधियां

कैंप के दौरान विद्यार्थियों को उनके पसंदीदा खेलों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। विशेषज्ञों की देखरेख में बच्चे बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी जैसे मैदानी खेलों की तकनीक सीख रहे हैं। इसके अलावा, मानसिक शांति और शारीरिक लचीलेपन के लिए विशेष योगा सत्र का भी आयोजन किया जा रहा है।

सर्वांगीण विकास पर ध्यान

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस समर कैंप का आयोजन केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को गति देने के लिए किया गया है। कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क (खेल भावना) और आत्मविश्वास जगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सफल आयोजन में इनका रहा योगदान

इस सात दिवसीय कैंप को सफल बनाने में विकास सिंह, सुजीत राजक, सुनीता मांझी और तुलिका अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में बच्चे विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

The post जेवियर स्कूल गम्हरिया में 7 दिवसीय समर कैंप शुरू: फुटबॉल से लेकर योग तक की दी जा रही ट्रेनिंग appeared first on Udit Vani.

XITE कॉलेज गम्हरिया में सेमिनार: ऊर्जा, भू-राजनीति और व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश
उदित वाणी, कोलाबीरा/गम्हरिया : एक्सआईटीई (XITE) कॉलेज, गम्हरिया के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा ‘ऊर्जा, भू-राजनीति और लोग: व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियां’ विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभाग के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

प्रतिस्पर्धी दौर में अनुसंधान की अहमियत

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और संस्थान के प्राचार्य फादर डॉ. ई. ए. फ्रांसिस एसजे ने वर्तमान के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दौर में अनुसंधान (Research) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने सेमिनार के सफल आयोजन के लिए विभाग की सराहना की और छात्रों को सलाह दी कि वे अनुसंधान कार्य के माध्यम से अपने ज्ञान को बढ़ाएं और अपने निजी जीवन को अधिक सार्थक बनाएं.

व्यावसायिक जगत की गतिशीलता पर चर्चा

विभाग के प्रमुख डॉ. अमित चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण देते हुए सेमिनार के उद्देश्यों को साझा किया. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य छात्रों को व्यावसायिक जगत की बदलती गतिशीलता और उसकी बारीकियों से अवगत कराना है. उन्होंने छात्रों के शोध कार्य में मार्गदर्शन देने वाले प्रोफेसरों के प्रति आभार व्यक्त किया.

कैरियर की संभावनाओं पर जोर

इस अवसर पर प्रो. निशित सिंह ने अपने परिचयात्मक संदेश में वर्तमान व्यावसायिक परिवेश पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की. उन्होंने प्रबंधन और छात्रों के कैरियर की संभावनाओं में इन वैश्विक विषयों के महत्व पर विशेष जोर दिया.

कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद ज्ञापन

व्यवसाय प्रशासन विभाग की प्रो. अंजलि झा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझावों के साथ सेमिनार का समापन किया. कार्यक्रम का कुशल संचालन हरप्रीत कौर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीबीए सेमेस्टर चार की छात्रा उमा मुर्मू द्वारा दिया गया.

The post XITE कॉलेज गम्हरिया में सेमिनार: ऊर्जा, भू-राजनीति और व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश appeared first on Udit Vani.

Gamharia : टायो कालोनी का आयुष कुमार UPSC में 143 रैंक लाकर बना IPS, क्षेत्र में खुशी की लहर
उदित वाणी, ग़म्हरिया : टायो कालोनी का आयुष कुमार यूपीएससी में 143 रैंक लाकर आईपीएस बन गया है. उन्हें पहले अटेम्प्ट में ही यह सफलता हासिल हुई है. शुक्रवार को यूपीएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद आयुष को मिली इस सफलता से उनके परिजनों समेत क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है. बताया गया कि रैंक के अनुसार आयुष को आईएएस मिलना तय है. किंतु उनकी इच्छा आईपीएस बनने की है. बताया गया कि टायो कंपनी के कर्मचारी प्रदीप कुमार के पुत्र आयुष की स्कूली शिक्षा कॉलोनी परिसर स्थित विद्या ज्योति स्कूल में हुई है. यहां से दसवीं परीक्षा पास करने के उपरांत बिस्टुपुर के चिन्मया विद्यालय से उन्होंने प्लस टू की परीक्षा पास की. वहां से उन्होंने बिलासपुर के गुरुघासी विश्वविद्यालय से 2023 में इंजीनियरिंग डिजाइन में बीटेक किया.

उसके बाद बंगलौर में प्रोडक्ट डिजाइनर के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की. बताया गया कि महज दो साल की तैयारी में ही उन्होंने इस बड़ी सफलता को हासिल कर ली. बताया गया कि टायो कंपनी के बंद हो जाने से आयुष के पिता प्रदीप कुमार को अपने बच्चों को पढ़ाने में काफी परेशानी हुई. किंतु उन्होंने हिम्मत नहीं हारते हुए अपने बच्चों को बेहतर तालीम देने का फैसला लिया. प्रदीप कुमार अभी दुर्गापुर में कार्यरत है. वह मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के मालती गांव के रहने वाले है. वर्तमान में टायो कालोनी के एच 40 में उनका निवास है, जहां पत्नी रहती है.

बताता गया कि आयुष दो भाई बहन है. आयुष की बड़ी बहन भानजा भी बीटेक इंजीनियर है. वह कोलकाता में टीसीएस में कार्यरत है. माता कुमारी रेणुका गृहिणी है. पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि आयुष अभी बंगलौर में है. वह एक दो दिन में ग़म्हरिया पहुंचने की संभावना है. उन्होंने बताया कि परिवार में उनके चार सदस्य है, जो अलग अलग स्थान पर हैं. इसलिए इस बड़े उत्सव को एक साथ नहीं सेलिब्रेट कर पा रहे हैं. बताया कि शुक्रवार की सुबह ही वे दुर्गापुर पहुंचे हैं. यहाँ आने के बाद रिजल्ट निकलने पर यह खुशी मिली.

The post Gamharia : टायो कालोनी का आयुष कुमार UPSC में 143 रैंक लाकर बना IPS, क्षेत्र में खुशी की लहर appeared first on Udit Vani.

गम्हरिया ब्लॉक ऑफिस के पास गौ रक्षकों ने पकड़ा संदिग्ध, एक गौवंश को किया रिहा
उदित वाणी, सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित बस्ती में गौ तस्करी की सूचना पर गौ रक्षकों ने कार्रवाई करते हुए एक गौवंश को मुक्त कराया है. मौके पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है.

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध युवक का नाम जाकिर बताया जा रहा है, जो जमशेदपुर के जुगसलाई का निवासी है. बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ पिकअप वैन से पहुंचा था और एक कमजोर हालत में मौजूद गौवंश को ले जा रहा था. गौ रक्षा दल के सिंहभूम प्रभाग अध्यक्ष मंटू दुबे स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को रोक लिया.

फरार चालक और पूछताछ

इस दौरान वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि एक युवक को दबोच लिया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम जाकिर बताया. गौवंश के संबंध में पूछे जाने पर युवक ने दावा किया कि गाय गाभिन है और वह उसे खरीदकर अपनी खटाल ले जा रहा था, हालांकि चिकित्सा जांच में उसके दावे की पुष्टि नहीं हो सकी.

पुलिस कार्रवाई

इसके बाद उसे आदित्यपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. फरार चालक की तलाश भी की जा रही है.

The post गम्हरिया ब्लॉक ऑफिस के पास गौ रक्षकों ने पकड़ा संदिग्ध, एक गौवंश को किया रिहा appeared first on Udit Vani.

Tata Steel गम्हरिया प्लांट में RK Enterprises के मजदूरों की हड़ताल, बकाया भुगतान की मांग पर आंदोलन तेज
उदित वाणी, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित टाटा स्टील प्लांट में कार्यरत वेंडर कंपनी आरके एंटरप्राइजेज के अधीन काम करने वाले 160 मजदूरों ने बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी. मजदूर अपने बकाया वेतन भुगतान और पारदर्शी हिसाब-किताब की मांग को लेकर आंदोलन पर बैठ गए हैं.

मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से उनका पूरा मेहनताना नहीं दिया जा रहा और बार-बार वेंडर बदले जाने के कारण पुराने भुगतान का रिकॉर्ड भी साफ नहीं किया जाता. इससे मजदूरों को आर्थिक और पारिवारिक दोनों स्तर पर दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. उनका कहना है कि हाल ही में बिना किसी पूर्व सूचना के कुछ मजदूरों को काम से बैठा दिया गया, जिससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है.

हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने साफ किया कि वे किसी टकराव के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन अपने काम का पूरा और लिखित हिसाब चाहते हैं. उन्होंने मांग की कि आरके एंटरप्राइजेज और प्लांट प्रबंधन जल्द उनसे बातचीत कर समाधान निकाले. मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी समस्याएं हल नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

हड़ताल के कारण स्ट्रेट बार बिल यूनिट से संबंधित कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल, प्लांट प्रशासन और वेंडर प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

The post Tata Steel गम्हरिया प्लांट में RK Enterprises के मजदूरों की हड़ताल, बकाया भुगतान की मांग पर आंदोलन तेज appeared first on Udit Vani.

महिला से मारपीट कर चारदीवारी तोड़ी, सुरक्षा की मांग को लेकर पीड़िता ने पुलिस से लगायी गुहार
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया प्रखंड के बड़ाकांकड़ा पंचायत अंतर्गत नीलमोहनपुर गांव में बुधवार सुबह एक महिला के साथ मारपीट और संपत्ति क्षति का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी और आंगनबाड़ी रसोइया सुमन बानसिंह के साथ गांव की कुछ महिलाओं ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर की चारदीवारी तोड़ दी और परिसर में लगे पेड़-पौधों को भी काट दिया.

पीड़िता सुमन बानसिंह ने बताया कि घटना के समय वह घर की सफाई कर रही थीं, तभी गांव की तीन महिलाएं घर पहुंचीं और बाउंड्री तोड़ने लगीं. विरोध करने पर उन्होंने बाल खींचकर मुंह बंद कर दिया और मिलकर पिटाई की. मारपीट के दौरान महिला बेहोश हो गईं. होश आने पर उन्होंने डायल 100 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी.

सूचना मिलते ही कोलाबीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है.

The post महिला से मारपीट कर चारदीवारी तोड़ी, सुरक्षा की मांग को लेकर पीड़िता ने पुलिस से लगायी गुहार appeared first on Udit Vani.

Gamharia Accident : पाकुड़गोड़ा के पास रेल पटरी से युवक का शव बरामद
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया थाना क्षेत्र के पाकुड़गोड़ा में रेल पटरी के पास सोमवार देर रात एक युवक का लहुलूहान शव बरामद किया गया है. मृतक की शिनाख्त पाकुड़गोड़ा निवासी गौर करूवा का पुत्र राकेश करूवा (22) के रूप में की गई. घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया.

परिजनों के अनुसार, रविवार रात राकेश अपनी मां के लिए दवा लाने पैदल ही गम्हरिया रेलवे स्टेशन गया था. घर नहीं लौटने पर परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. खोजबीन के दौरान राकेश घायल अवस्था में रेल पटरी पर पाया गया. तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से एमजीएम रेफर किया गया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक के दोनों कानों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस मामले की जांच के हर पहलू पर गहनता से कर रही है. सोमवार देर रात गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया. घटना के बाद से ग्रामीणों में शोक का माहौल बना हुआ है.

The post Gamharia Accident : पाकुड़गोड़ा के पास रेल पटरी से युवक का शव बरामद appeared first on Udit Vani.

Gamharia Crime News : मारपीट और बाइक लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया थाना क्षेत्र के बोलायडीह में बीते शुक्रवार रात मारपीट और बाइक लूट की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि इस संबंध में जगन्नाथपुर निवासी गौतम कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत में कहा गया था कि बोलायडीह के राकेश कुमार, हर्ष झा और राजू कुमार ने शुक्रवार रात गौतम कुमार के साथ मारपीट की और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

प्राथमिक पूछताछ में तीनों ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

The post Gamharia Crime News : मारपीट और बाइक लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Gamharia News : बाइक पर अजगर फंसने से दहशत
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित नीमडीह बस्ती में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की बाइक में अचानक अजगर फंस गया. युवक जब ड्यूटी के लिए बाइक लेने पहुंचा तो उसने बाइक पर अजगर को लिपटा देखा. भयभीत युवक ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी.

अजगर को बाइक पर देख बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. मौके पर जुटे लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे अजगर को बाइक से निकाल कर बस्ती से बाहर सुरक्षित छोड़ दिया.

लगभग दो घंटे तक बस्ती में दहशत का माहौल रहा. घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं इलाके में देर रात तक इस घटना की चर्चा होती रही.

The post Gamharia News : बाइक पर अजगर फंसने से दहशत appeared first on Udit Vani.

Gamharia : जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, टाटा स्टील के दो कर्मचारी घायल
उदित वाणी, गम्हरिया : गम्हरिया क्षेत्र में जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार शाम टाटा स्टील गम्हरिया से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे सीएस विभाग के कर्मचारी मनोज महतो और एचआर विभाग के बिरेन्द्र महतो सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. कोलाबीरा के पास गड्ढों व खराब सड़क के कारण उनकी स्कूटी असंतुलित हो गई, जिससे दोनों नीचे गिर पड़े और चोटिल हो गए. दोनों को हाथ और पैर में चोटें आईं. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

सड़क की खराब हालत से ग्रामीणों में नाराजगी

स्थानीय लोगों तथा कर्मचारियों ने बताया कि गम्हरिया की कई सड़कों की हालत महीनों से बेहद दयनीय बनी हुई है. क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे व जलजमाव के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है.

सड़क मरम्मत की उठी मांग

दुर्घटना के बाद कर्मचारियों व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि रोजाना हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं. ऐसे में खराब सड़कों पर चलना जानलेवा साबित हो रहा है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही सड़कों की स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा.

The post Gamharia : जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, टाटा स्टील के दो कर्मचारी घायल appeared first on Udit Vani.