entertainment News - Udit Vani

डॉन 3′ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता
उदित वाणी, मुंबई:  अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि विभिन्न संगठनों के अनुरोध को देखते हुए रणवीर सिंह के खिलाफ जारी असहयोग (नॉन-कोऑपरेशन) निर्देश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया गया है।

दरअसल, अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को एफडब्ल्यूआईसीई को अपने खिलाफ जारी असहयोग निर्देश के संबंध में एक कानूनी नोटिस भेजा था। इसके बाद बुधवार को एफडब्ल्यूआईसीई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें सिंटा की महासचिव उपासना सिंह, इफ्तडा के अध्यक्ष अशोक पंडित, ऑल इंडिया फिल्म एम्प्लॉइज कॉन्फेडरेशन के अध्यक्ष तथा एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अशोक पंडित ने कहा, “सिंटा, इम्प्पा और प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने हमें लिखित पत्र भेजकर रणवीर सिंह के खिलाफ जारी असहयोग निर्देश को वापस लेने का अनुरोध किया था।

इन सभी जिम्मेदार संगठनों की अपील को देखते हुए और फिल्म उद्योग तथा उसके सदस्यों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए हमने इस असहयोग निर्देश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया है।” अशोक पंडित ने आगे एक आधिकारिक बयान पढ़ते हुए कहा, “हम यह कदम पूरी तरह से सद्भावना के साथ उठा रहे हैं। हमें आईएमपीए द्वारा यह विश्वास और आश्वासन दिया गया है कि संबंधित सभी पक्षों के साथ इस मुद्दे पर गंभीर और रचनात्मक स्तर पर चर्चा की जाएगी। हमारा उद्देश्य जल्द से जल्द ऐसा समाधान निकालना है, जो सौहार्दपूर्ण, निष्पक्ष और सभी पक्षों के लिए लाभकारी हो।”

अशोक पंडित ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास किसी भी कलाकार को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का कानूनी अधिकार नहीं है। वे केवल असहयोग की अपील कर सकते हैं। एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमने सभी के अनुरोध पर रणवीर सिंह के खिलाफ जारी असहयोग निर्देश वापस ले लिया है। हमने यह आश्वासन दिया है कि हम निर्माता संस्था के साथ मिलकर एक सही और संतुलित निर्णय लेंगे। इससे न तो निर्माता को नुकसान होगा, न निर्देशक को और न ही अभिनेता को किसी प्रकार की परेशानी होगी।” अशोक दुबे ने विवाद की शुरुआत को उचित ठहराते हुए कहा, “अगर हमने शुरुआत में यह कड़ा रुख नहीं अपनाया होता, तो आज बातचीत का यह रास्ता नहीं निकलता।

इस मसले को सुलझाने के लिए ही हमने अपना फैसला वापस लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में न तो किसी की जीत हुई है और न ही किसी की हार। जहां तक रणवीर सिंह द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस का सवाल है, हमारा कानूनी विभाग उसका अध्ययन कर रहा है और हम कानून का पूरा पालन करेंगे।” प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखते हुए अशोक पंडित ने रणवीर सिंह से अपील की। उन्होंने कहा, “हम रणवीर सिंह से यह अनुरोध करना चाहते हैं कि वे हमारे पास आएं और बैठकर बातचीत करें। बातचीत के जरिए जरूर कोई समाधान निकाला जाएगा। पूरी फिल्म इंडस्ट्री हमारा साझा परिवार है। हम चाहते हैं कि वे भविष्य में और भी बड़े स्टार बनें और पूरी दुनिया में भारतीय फिल्म उद्योग का मान  बढ़ाएं.

The post डॉन 3′ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता appeared first on Udit Vani.

Entertainment : सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर बनी फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, टीजर की डेट आई सामने
उदित वाणी, मुंबई : देशभर में अभिनेता सलमान खान से जुड़ा चर्चित 1998 काले हिरण के शिकार का मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा. जानकारी सामने आई है कि इस मामले पर अब फिल्म बनने जा रही है, जिसका पोस्टर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है. मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माता अमित जानी ने इसकी जानकारी दी.

फिल्म में उस समय की घटनाओं और विवादों को सिनेमाई अंदाज में दिखाने की कोशिश की जाएगी. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट और कलाकारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

काले हिरण शिकार के चर्चित मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है. फिल्म के निर्माता अमित जानी ने बताया कि फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा. अमित जानी ने बताया कि यह फिल्म 1998 में राजस्थान के जोधपुर जिले के काकाणी गांव में हुए काले हिरण शिकार मामले पर आधारित है. फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम थ्रिलर और सलमान खान व लॉरेंस बिश्नोई के बीच के विवाद को भी सिनेमाई अंदाज में दिखाया जाएगा.

अमित जानी ने बताया, “1998 में सलमान खान पर काले हिरण शिकार का मामला दर्ज हुआ था. इस मामले में कोर्ट में चला ड्रामा, क्राइम, थ्रिलर और लॉरेंस बिश्नोई के साथ सलमान खान की राइवलरी को पूरी तरह फिल्म में दिखाया गया है. फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पूरी की गई है. फिल्म निर्माता ने बताया कि फिल्म का अधिकांश हिस्सा संभल, मुरादाबाद और आसपास के अन्य शहरों में शूट किया गया. उन्होंने कहा कि 1998 में जब यह घटना हुई थी, उस समय जोधपुर में सलमान खान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे समेत कई अन्य एक्टर्स भी मौजूद थे. फिल्म इन्हीं घटनाओं, सलमान खान की गिरफ्तारी, जेल और मुकदमे की कहानी पर आधारित है.

निर्माता अमित जानी ने आगे कहा, “लोग लंबे समय से इस विषय पर फिल्म बनने का इंतजार कर रहे थे. आज हमने फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है. 20 जून को इसका टीजर वर्ल्डवाइड रिलीज होगा, जो फिल्म का पहला लुक होगा. ‘काला हिरण’ दर्शकों को उस पूरे घटनाक्रम को सिनेमाई रूप में दिखाएगी जिसमें शिकार, मुकदमा, गिरफ्तारी और सजा जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं.

बता दें kf लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान से काले हिरण शिकार मामले को लेकर नाराज बताया जाता है, क्योंकि बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है. गैंग पर सलमान के करीबी लोगों को निशाना बनाने के कई बार आरोप लग चुके हैं.

(आईएएनएस)

The post Entertainment : सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर बनी फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, टीजर की डेट आई सामने appeared first on Udit Vani.

‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर उत्साहित सारा अली खान, बताया इस अभिनेत्री के किरदार पर आया था दिल
उदित वाणी,मुंबई: अपनी अपकमिंग ड्रामा फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर अभिनेत्री सारा अली खान उत्साहित हैं. इस बीच प्रमोशन में जुटी अभिनेत्री आए दिन मजेदार बातें दर्शकों के साथ साझा कर रही हैं. इसी कड़ी में उन्होंने फिल्म में अहम किरदार निभा रहीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के किरदार को लेकर मजेदार खुलासा किया.

सारा अली का मानना है कि फिल्म का हर एक किरदार खास है, मगर उनकी खासी दिलचस्पी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के किरदार ‘नीलोफर’ में थी. आईएएनएस से बातचीत में आयुष्मान खुराना ने सबसे पहले यह राज खोला. जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में कई मुख्य किरदार होने पर क्या किसी को दूसरे का रोल ज्यादा पसंद आया, तो आयुष्मान ने बताया कि सारा अली को रकुल प्रीत का किरदार बहुत भाया. उन्होंने कहा कि सारा को लगता है कि नीलोफर के डायलॉग सबसे बेहतरीन हैं.

इस पर सारा अली खान ने भी अपनी बात रखते हुए रकुल प्रीत की कॉमिक टाइमिंग की भी खूब प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “मुझे नीलोफर का किरदार बहुत पसंद आया था. स्क्रिप्ट पढ़ते समय ही यह रोल मुझे बहुत अच्छा लगा. लेकिन अब जब मैंने सामने से देखा कि रकुल ने इसे कैसे निभाया है, तो लगता है कि उनके लिए यह रोल बिल्कुल परफेक्ट था. रकुल इतनी मजेदार लग रही हैं कि जो हुआ अच्छे के लिए ही हुआ. अगर कोई दूसरी दुनिया होती तो मैं जरूर नीलोफर का किरदार निभाना चाहती.”

इसके साथ ही रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए. आयुष्मान खुराना के साथ पहले भी काम कर चुकीं रकुल ने बताया कि दोस्तों के साथ दोबारा काम करना काफी आसान और मजेदार होता है. इस बार सबसे अलग बात यह रही कि सेट पर बहुत सहजता थी. हमें एक-दूसरे के काम करने के तरीके के बारे में पहले से पता था. इससे काम करना आसान और मस्ती भरा हो जाता है.”

फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ टी-सीरीज और बी.आर. स्टूडियोज के बैनर तले बनी है. यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के साथ ही वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में हैं.

The post ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर उत्साहित सारा अली खान, बताया इस अभिनेत्री के किरदार पर आया था दिल appeared first on Udit Vani.

कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ में इमोशन्स का ओवरडोज, जानें कैसी है फिल्म
उदित वाणी: मुंबई : कपिल शर्मा और नीतू कपूर स्टारर फिल्म ‘दादी की शादी’ एक ऐसी पारिवारिक कहानी लेकर आई है, जिसमें हंसी, भावनाएं और रिश्तों की जटिलता को बेहद खास अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म अपने हल्के-फुल्के माहौल के साथ शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक ऐसे इमोशनल सफर में बदल जाती है, जो दर्शकों को परिवार, रिश्तों और जिंदगी को नए नजरिए से देखने पर मजबूर कर देता है.

फिल्म की कहानी कपिल शर्मा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी अरेंज मैरिज की तैयारी में लगा हुआ है. तभी उसकी मुलाकात सादिया खातिब से होती है, जिससे उसका रिश्ता तय होने वाला है. दोनों परिवार शादी की रस्मों की तरफ बढ़ रहे होते हैं और सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा होता है. लेकिन तभी कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है, जो पूरे परिवार की सोच और माहौल को बदल देता है.

सादिया की दादी अचानक खुद शादी करने का फैसला कर लेती हैं. दादी के इस फैसले से परिवार के लोग हैरान रह जाते हैं और यहीं से फिल्म की असली कहानी शुरू होती है.

कहानी आगे बढ़ते हुए शिमला पहुंचती है, जहां दादी अकेली रहती हैं. जब उनके बच्चों को इंटरनेट के जरिए यह पता चलता है कि उनकी मां इस उम्र में दोबारा शादी करना चाहती हैं और उनका फोन भी बंद आता है, तो परिवार के सभी सदस्य घबराकर शिमला पहुंच जाते हैं. किसी को समझ नहीं आता कि आखिर दादी ने यह फैसला क्यों लिया. इस तनाव के बीच कई मजेदार और भावुक पल भी सामने आते हैं.

कपिल शर्मा का किरदार भी इस पूरे मामले में बुरी तरह उलझ जाता है. वह सादिया से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. लेकिन परिवार को लगता है कि अगर दादी इस उम्र में शादी करेंगी, तो समाज में गलत संदेश जाएगा, इसलिए कपिल और सादिया का रिश्ता भी प्रभावित होने लगता है. यहां तक कि उनका रोका भी टूट जाता है. ऐसे में कपिल का किरदार दादी की शादी रोकने के मिशन में परिवार के साथ शामिल हो जाता है.

फिल्म में आगे कई ऐसे सीन आते हैं, जहां पीढ़ियों के बीच सोच का फर्क साफ नजर आता है. एक तरफ पुराने विचारों वाले परिवार के लोग हैं, जिन्हें लगता है कि एक उम्र के बाद इंसान को सिर्फ परिवार के लिए जीना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ दादी हैं, जो अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं. यही टकराव फिल्म को भावनात्मक गहराई देता है. धीरे-धीरे कहानी इस दिशा में बढ़ती है, जहां परिवार को समझ आने लगता है कि खुशी और प्यार का कोई तय समय या उम्र नहीं होती.

परफॉर्मेंस:

अगर अभिनय की बात करें तो नीतू कपूर पूरी फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी बनकर सामने आती हैं. उन्होंने दादी के किरदार में आत्मविश्वास और भावनाओं को बहुत खूबसूरती से पेश किया है. उनका अभिनय इतना सहज लगता है कि दर्शक उनके दर्द, अकेलेपन और खुशी को आसानी से महसूस कर पाते हैं.

वहीं कपिल शर्मा ने भी अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ इमोशनल सीन में अच्छा संतुलन बनाया है. उन्होंने यह साबित किया है कि वह सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि गंभीर भावनात्मक किरदार भी अच्छे तरीके से निभा सकते हैं.

सादिया खातिब ने भी अपने किरदार को काफी सादगी और सच्चाई के साथ निभाया है. वहीं फिल्म के बाकी कलाकार कहानी में तनाव और कॉमेडी दोनों को संतुलित रखते हैं.

डायरेक्शन और राइटिंग:

फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है. उन्होंने कहानी को बहुत ही सरल और वास्तविक तरीके से पेश किया है. उन्होंने किरदारों की भावनाओं पर ज्यादा ध्यान दिया है. यही वजह है कि फिल्म कई जगह असली और अपनेपन से भरी हुई लगती है.

म्यूजिक और विजुअल्स:

फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर भी कहानी के साथ अच्छी तरह मेल खाता है और भावनाओं को और गहरा बनाता है. कुल मिलाकर ‘दादी की शादी’ एक ऐसी पारिवारिक फिल्म है, जो हंसाने के साथ-साथ भावुक भी करती है. यह फिल्म रिश्तों, समाज की सोच और जिंदगी को खुलकर जीने के संदेश को खूबसूरत अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाती है.

The post कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ में इमोशन्स का ओवरडोज, जानें कैसी है फिल्म appeared first on Udit Vani.

Entertainment : सिनेमाघरों के बाद अब छोटे पर्दे पर कब्जा जमाने को तैयार ‘धुरंधर’, इस दिन वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
उदित वाणी, मुंबई : आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में शानदार कमाई और दर्शकों की वाहवाही बटोरने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित होने के लिए तैयार है. गुरुवार को मेकर्स न फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की जानकारी दी.

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “बच्चों, तैयार हो जाओ. इस साल का सबसे धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. फिल्म ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड-2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर शाम 7 बजे होगा.”

‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो अपनी दमदार कहानियों और बेहतरीन तकनीकी समझ के लिए जाने जाते हैं. फिल्म की कहानी, दमदार डायलॉग्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स ने इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना दिया था. अब टीवी पर इसके प्रसारण से इसकी पहुंच देश के उन कोनों तक भी हो जाएगी, जहां लोग सिनेमाघर नहीं जा पाए थे.

आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांच और कूटनीतिक दांव-पेंच दिखाती है. फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. उन्होंने फिल्म में एक ऐसे भारतीय जासूस की भूमिका अदा की है, जो पाकिस्तान में खतरनाक मिशन पर जाता है.

फिल्म की कहानी रणवीर सिंह के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के ल्यारी क्षेत्र में आतंकवाद पर खुफिया जानकारी जुटाने के लिए जासूस के रूप में जाता है. यह फिल्म साल की वैश्विक और घरेलू स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार थी.

फिल्म में दमदार कलाकारों की टोली है, जिनमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, गौरव गेरा, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में थे. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सभी कलाकारों को अलग पहचान मिली है.

(आईएएनएस)

The post Entertainment : सिनेमाघरों के बाद अब छोटे पर्दे पर कब्जा जमाने को तैयार ‘धुरंधर’, इस दिन वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर appeared first on Udit Vani.

‘कहानी -2’ की स्क्रिप्ट पर झारखंड में शुरू हुआ मुकदमा शीर्ष अदालत तक क्यों पहुंचा? जानिए फिल्म निर्देशक को राहत पाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़े
उदित वाणी, मुंबई : फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2016 में आई फिल्म ‘कहानी-2’ से जुड़े कॉपीराइट उल्लंघन मामले में चल रही कार्रवाई को रद्द करने का फैसला सुनाया है।

निर्देशक पर कहानी-2 की कहानी चुराने का आरोप लगा था। पहले केस की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में चली थी, लेकिन फैसले को चुनौती देते हुए निर्देशक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इससे पहले जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने घोष को राहत देते हुए झारखंड कोर्ट में पेशी से छूट दी थी और नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

फिल्म ‘कहानी-2’ से जुड़े कॉपीराइट उल्लंघन मामला बहुत पुराना है, जो साल 2018 में शुरू हुआ था। लेखक, उमेश मेहता ने निर्देशक पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना इजाजत के उनकी कहानी का इस्तेमाल किया है। लेखक का आरोप था कि उन्होंने ‘सबक’ की कहानी निर्देशक को साल 2015 में सुनाई थी।

इस मामले में हजारीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुजॉय घोष के खिलाफ समन जारी किया, जिसके बाद घोष ने झारखंड हाई कोर्ट का रुख किया, लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। सुजॉय घोष ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। निर्देशक ने झारखंड हाई कोर्ट में भी कार्रवाई रद्द करने की अपील की थी लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि प्रथम दृष्टि में मामला कॉपीराइट उल्लंघन का है। ऐसे में निर्देशक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

अब सुप्रीम कोर्ट ने निर्देशक के खिलाफ चल रहे मामले की कार्रवाई को रद्द करने का फैसला लिया है।

बता दें कि फिल्म कहानी-2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये था और फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 45 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में विद्या बालन के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था, जो अकेले ही अपनी बेटी की किडनैपिंग की गुत्थी को सुलझाती है। कहानी-2 का पहला भाग भी बहुत पसंद किया गया, जिसे अकेले ही विद्या बालन ने अपने कंधों पर संभाला था।

–आईएएनएस

The post ‘कहानी -2’ की स्क्रिप्ट पर झारखंड में शुरू हुआ मुकदमा शीर्ष अदालत तक क्यों पहुंचा?  जानिए फिल्म निर्देशक को राहत पाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़े appeared first on Udit Vani.

‘धुरंधर : द रिवेंज’ रिलीज के बाद चर्चा में अतीक अहमद, रिक्रिएट किया गया सीन
उदित वाणी, मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा चुकी है।

फिल्म में कई ऐसे खुलासे किए गए हैं कि देखकर मन में कई सवाल जन्म ले रहे हैं, और सोशल मीडिया पर यूजर्स का हाल भी कुछ ऐसा है कि धुरंधर के दूसरे पार्ट में बाहुबली नेता अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को देखकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं। यूजर्स का फिल्म देखकर कहना है कि केंद्र सरकार के नोटबंदी का फैसला बिल्कुल सही था।

गुरुवार को रिलीज के बाद फिल्म से जुड़े कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा अतीक अहमद को लेकर हो रही है। अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को फिल्म में जगह मिली है। फिल्म में सीधे तौर पर अतीक अहमद का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन आतिफ अहमद के किरदार को फैंस अतीक अहमद ही बता रहे हैं। किरदार का लुक और फिल्माई गई कहानी दोनों ही अतीक अहमद की जिंदगी से मिलते हैं।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस हिसाब से नोटबंदी का फैसला बिल्कुल सही था क्योंकि अतीक अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े थे। कुछ यूजर्स फिल्म को देखने के बाद यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर हथियारों और नकली नोटों की सप्लाई की जा रही है। कुछ यूजर्स फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि वायरल क्लिप्स में आतिफ अहमद के किरदार की मौत भी उसी तरह होती है, जैसे अतीक अहमद की हुई थी।

वायरल क्लिप में आतिफ अहमद मेडिकल जांच पर जाने की बात करता है और मीडिया से कहता है कि उन्हें उनके बेटे के जनाजे में जाने की अनुमति नहीं मिली और फिर अंधाधुंध फायरिंग होने लगती है।

फिल्म में आतिफ अहमद और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच गहरे रिश्ते दिखाए गए हैं, जो नकली नोट और हथियार सप्लाई करता है। आतिफ नोटबंदी की घोषणा पर मेजर इकबाल से बात करता है।

–आईएएनएस

पीएस/एबीएम

The post ‘धुरंधर : द रिवेंज’ रिलीज के बाद चर्चा में अतीक अहमद, रिक्रिएट किया गया सीन appeared first on Udit Vani.

FILM RELEASE DATE: वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
उदित वाणी, मुंबई : डेविड धवन की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जल्द ही दर्शकों के सामने दस्तक देगी. फिल्म में डेविड के बेटे और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया है.

फिल्म को पहले 5 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन मेकर्स ने इस पर बदलाव करते हुए इसकी रिलीज डेट 12 जून कर दी है.

अभिनेता वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी. पोस्ट में लिखा, “हम साफ करना चाहते हैं कि आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पहले से 5 जून को रिलीज होने वाली थी. इस तारीख की घोषणा हमने कई महीने पहले कर दी थी, लेकिन हाल ही में कुछ बदलाव हुए हैं और मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमें लगा कि रिलीज डेट थोड़ा आगे बढ़ाना बेहतर होगा.”

उन्होंने आगे लिखा, “हम सभी का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में फिल्ममेकर्स को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए. इसी सोच के साथ हमने फैसला किया है कि फिल्म अब 12 जून को रिलीज होगी. दर्शकों के सामने इसे एक हफ्ते बाद लाया जाएगा.”

फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा, फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, और चंकी पांडे जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं और यह टिप्स फिल्म्स प्रेजेंट कर रही है.

यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि 4 जून को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज की जाएगी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी दीवानगी देखी जा रही है, जिससे क्लैश होने की स्थिति भी बन सकती है. फिल्म की रिलीज डेट पहले भी बदली गई थी लेकिन अब इसे 12 जून कर दिया गया है. अब देखना होगा कि दर्शक इसे कैसा प्यार देते हैं.

(आईएएनएस)

The post FILM RELEASE DATE: वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक appeared first on Udit Vani.

OTT Release-Tanvi The Great-Anupam Kher directorial debut: हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दिल
उदित वाणी, मुंबई:  हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की फिल्में कॉमेडी होने के साथ-साथ संदेश देने वाली होती हैं।

इन दिनों अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और फिल्म 3 मार्च यानी आज Amazon Prime पर रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ अभिनेता ने फिल्म का प्रोमिसिंग ट्रेलर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद शायद ही कोई फिल्म को देखने से खुद को रोक पाएगा।

अनुपम खेर ने ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर शेयर किया है जिसमें एक दादा और ऑटिज्म से पीड़ित पोती की कहानी दिखाई गई है। तन्वी अलग है लेकिन कमजोर नहीं। वह सामान्य लोगों की तरह सारे काम करती है लेकिन धीरे-धीरे। अनुपम खेर तन्वी का पालन-पोषण करते हैं लेकिन साथ ही उसे सशक्त भी बनाना चाहते हैं। तन्वी की उम्र कम है लेकिन हिम्मत आसमानों के छूना चाहती है क्यों वह भारतीय सेना ज्वाइन करना चाहती है। फिल्म में इसी भावुक और समाज को संदेश देने वाली अनोखी कहानी को दिखाया है, जिसमें हौसले उम्र और मानसिक कमी से कहीं आगे हैं।

फिल्म का ट्रेलर वाकई शानदार और दिल जीत लेने वाला है। जहां अनुपम खेर अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाते हैं, वहीं इस फिल्म में वे एक खडूस लेकिन केयरिंग दादा का रोल प्ले कर रहे हैं। अगर आपने सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देखी है, तो इस वीकेंड फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

‘तन्वी द ग्रेट’ अभिनेता के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह पहली फिल्म है, जिसका निर्देशन खुद अनुपम ने किया है। अभिनेता की जिंदगी में ऑटिज्म से पीड़ित लड़की है, जो उनकी बेटी समान है। दरअसल असल जिंदगी में अभिनेता की भांजी इसी मानसिक विकार से पीड़ित हैं लेकिन गाना बहुत अच्छा गाती हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर अनुपम खेर ने यह फिल्म बनाने का फैसला लिया था। हालांकि फिल्म कमाई के मामले में पीछे रह गई। 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को दो बार पर्दे पर रिलीज किया गया लेकिन फिल्म लगभग 3 करोड़ के आस-पास ही कमा पाई। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।

–आईएएनएस

Amazon Prime Tanvi trailer, Autism girl Indian Army dream film, Tanvi The Great Amazon Prime March 3, Anupam Kher grandfather autistic granddaughter, Anupam Kher first directorial OTT, तन्वी द ग्रेट ओटीटी रिलीज

The post OTT Release-Tanvi The Great-Anupam Kher directorial debut: हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दिल appeared first on Udit Vani.

HOLI SONGS: ‘खेलेंगे हम होली’ से ‘बलम पिचकारी’ तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने
उदित वाणी, न्यूज़ डेस्क: होली में रंग, मिठाइयां और नए कपड़े के साथ उल्लास देखने को मिल रहा है. होली पर बने सदाबहार गानों के बिना यह त्योहार सादा है. होली अधूरी लगती है बिना उन गानों के जो पीढ़ियों से लोगों को झूमने पर मजबूर करते हैं. बॉलीवुड ने होली पर ढेरों यादगार गाने दिए हैं, जिनमें से कुछ क्लासिक हैं तो कुछ ट्रेंडिंग हैं.

इन सदाबहार गानों की खासियत है कि ये गाने हर उम्र के लोगों को एक साथ लाते हैं और जश्न को और भी यादगार बना देते हैं. चाहे पुरानी फिल्मों की मिठास हो या नई फिल्मों का जोश, ये सभी होली का रंग गाढ़ा कर देते हैं.

‘बद्री की दुल्हनिया’ गाना फिल्म ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ का है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी ने इस गाने में होली का जोश दिखाया. देव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर की आवाज से सजे गाने को पसंद किया जाता है. फिल्म ‘कटी पतंग’ का ‘खेलेंगे हम होली’ गाना कभी पुराना नहीं हुआ. साल 1971 में रिलीज फिल्म के इस गाने में राजेश खन्ना और आशा पारेख की केमिस्ट्री देखने को मिली और ग्रामीण होली की खूबसूरती भी झलकती है. गाने को लता मंगेशकर, किशोर कुमार ने आवाज दी है.

साल 2000 में आई मल्टीस्टारर फिल्म ‘मोहब्बतें’ का ‘सोनी सोनी अखियों वाली’ गाना होली के रंगों में रोमांस की मिठास भरता है. उदित नारायण, जसपिंदर नरुला के गाने को आज भी पसंद किया जाता है. इसके अलावा, साल 1977 में आई फिल्म आपबीती का ‘नीला पीला हरा गुलाबी’ मजेदार गाना होली पार्टी का मूड बनाता है. वहीं, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के धमाकेदार डांस वाला गाना ‘जय जय शिवशंकर’ 2019 में आई फिल्म वॉर का है. इस लिस्ट में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की मौज-मस्ती भरा गाना ‘लेट्स प्ले होली’ भी है, जो साल 2005 की फिल्म ‘वक्त’ का है.

होली के रंगों को गाढ़ा करने वाले गानों की लिस्ट काफी लंबी है. दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर स्टारर ‘ये जवानी है दीवानी’ का ‘बलम पिचकारी’ है. वहीं, ‘सिलसिला’ से अमिताभ बच्चन और रेखा का यह क्लासिक गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ आज भी फुल वॉल्यूम पर बजता है. बात होली के गानों की हो तो ‘जोगी जी धीरे धीरे’ फिल्म ‘नदिया के पार’ के गाने को भी नहीं भूला जा सकता.

‘शोले’ फिल्म का ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’, मदर इंडिया का ‘होली आई रे कन्हाई’, बागबान का ‘होली खेले रघुबीरा’ गाना परिवार के साथ होली का मजा दोगुना करता है. इसमें ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’ लोकप्रिय होली गीत के साथ ही जूही चावला, सनी देओल और शाहरुख खान की फिल्म ‘डर’ का ‘ऐसे रंग लगाना’ भी शामिल है.

The post HOLI SONGS: ‘खेलेंगे हम होली’ से ‘बलम पिचकारी’ तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने appeared first on Udit Vani.