Election News - Udit Vani

Ghatshila Election : पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी के प्रथम चरण के प्रशिक्षण की शुरुआत
उदित वाणी, जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए दो दिवसीय पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी के प्रथम चरण के प्रशिक्षण की शुरुआत वीमेंस यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर में शनिवार को की गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद स्थापित किया.

प्रशिक्षण के पहले दिन पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी को मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई. इसमें ईवीएम और वीवीपैट के संचालन, मतदान पूर्व एवं पश्चात प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के सही उपयोग तथा मतदान केंद्र की समुचित व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया.

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतदान दल निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं. मतदान दिवस पर आपकी जिम्मेदारी केवल मतदान संपन्न कराने की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा को बनाए रखने की भी है. उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी के रूप में आपकी भूमिका पूरी प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान काफी हद तक मतदान केंद्र की व्यवस्था, सुरक्षा तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों की निष्पक्षता, सजगता और कार्यकुशलता पर निर्भर करता है.

उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी को मतदान केंद्र से संबंधित सभी विधियों, प्रावधानों और प्रक्रियाओं की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे अपने सहयोगियों को निर्देश दे सकें और किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें.

प्रथम मतदान अधिकारी को संबोधित करते हुए श्री सत्यार्थी ने कहा कि आपकी भूमिका मतदाता की पहचान सुनिश्चित करना, उंगली में निशान लगाना, मतदाता सूची का संधारण करना तथा आवश्यकता पड़ने पर पीठासीन अधिकारी के दायित्व निभाना भी शामिल है. उन्होंने बताया कि मॉक मतदान से लेकर मतदान समाप्ति तक वेबकास्टिंग के माध्यम से संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र में वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी ताकि प्रत्येक गतिविधि की वास्तविक समय में निगरानी हो सके. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि वालंटियर केवल सहयोगी भूमिका में रहेंगे और किसी भी परिस्थिति में गोपनीयता कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे.

श्री सत्यार्थी ने मतदान दलों से कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं. आपकी सहायता के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारी हर समय उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान दिए जा रहे निर्देशों को ध्यानपूर्वक समझें, किसी भी शंका का तुरंत समाधान करें और मतदान दिवस पर आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें.

प्रशिक्षण सत्र के दौरान विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल आनंद, प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग श्री सचिदानंद महतो, सहायक प्रभारी पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

The post Ghatshila Election : पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी के प्रथम चरण के प्रशिक्षण की शुरुआत appeared first on Udit Vani.

नौकरी देने वाले बनने की कोशिश करें विद्यार्थी : डॉ. गौतम सूत्रधार
उदित वाणी, जमशेदपुर: अर्का जैन विश्वविद्यालय में वार्षिक व प्रमुख प्रबंध उत्सव क्रेस्ट 2025 का आयोजन किया गया है. इस दो दिवसीय उत्सव में देशभर के विभिन्न कॉलेजों से प्रतिभाशाली छात्रों को शामिल किया गया.

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के तौर पर एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने छात्रों से कहा कि युवा भारत का भविष्य हैं. हमें केवल अच्छे करियर की दिशा में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि हमें समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी सोचना चाहिए. हमें केवल नौकरी प्राप्त करने की दिशा में नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने के लिए भी विचार करना चाहिए. आरकेएफएल के सीपीओ अर्जया मिश्रा ने कहा कि आज के समय में सफल उद्यमी बनने के लिए केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यवसायिक समझ, नवीन सोच और जोखिम उठाने की क्षमता भी आवश्यक है.

कार्यक्रम में एलबीएसएम कॉलेज के डीन रिसर्च एंड कंसल्टिंग प्रो. मृत्युंजय कुमार और प्रिंसिपल डॉ. अशोक झा, अरका जैन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमित श्रीवास्तव, प्रबंधन बोर्ड के चेयरपर्सन डॉ. एसएस रजी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

क्रेस्ट 2025 के प्रमुख मार्गदर्शक अर्का जैन विश्वविद्यालय के निदेशक और रजिस्ट्रार डॉ. अमित श्रीवास्तव तथा प्रबंधन बोर्ड के चेयरपर्सन डॉ. एसएस रजी थे. इस आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) ईश्वरन अय्यर, संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ. जसबीर सिंह धंजल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी, और एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. उर्वशी ठाकुर की प्रमुख भूमिका थी. इसके अलावा, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और आईटी के सहायक डीन डॉ. अश्विनी कुमार ने भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई.

उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा :

क्रेस्ट 2025 का मुख्य प्रायोजक क्लाउडिमल था, जो युवाओं के नेतृत्व में संचालित एक कंपनी है. यह कंपनी ऑनलाइन शिक्षा, कौशल विकास और कॉर्पोरेट प्रशिक्षण में संलग्न है. इस उत्सव ने छात्रों को न केवल कॉर्पोरेट संस्कृति से अवगत कराया, बल्कि स्टार्टअप और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक कौशल भी प्रदान किया.

नवाचार, प्रतिस्पर्धा और आनंद का संगम :

क्रेस्ट 2025 में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें व्यवसाय रणनीति, विपणन, वित्तीय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और उद्यमिता से जुड़े विषयों पर चर्चाएं हुईं. इसके अलावा, विभिन्न रोमांचक इवेंट्स का आयोजन हुआ, जिनमें बिजनेस प्लान प्रतियोगिता, केस स्टडी चैलेंज, इनोवेटिव आइडियाज प्रजेंटेशन और मैनेजमेंट क्विज जैसे इवेंट्स शामिल थे. इन इवेंट्स के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ और उन्हें नए दृष्टिकोण को अपनाने का अवसर मिला.

प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा :

उत्सव के दूसरे व अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इनमें स्पर्धा प्रतियोगिता में युवाओं की रचनात्मकता को सामने लाने का प्रयास किया गया. मेलोडिका प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी गायन कला का प्रदर्शन किया. वहीं आइडिया पिच प्रतियोगिता एक आइडिया विकसित करने, उपभोक्ता वर्ग को पहचानने, कोई विज्ञापन अभियान विकसित करने के लिए एक संपूर्ण बातचीत पर आधारित थी. इसके बाद नवीनतम प्रबंधन विचारों और अवधारणा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे. शानदार डीजे संध्या के साथ इस वार्षिक प्रबंधन उत्सव का समापन हुआ.

The post नौकरी देने वाले बनने की कोशिश करें विद्यार्थी : डॉ. गौतम सूत्रधार appeared first on Udit Vani.

डुमरी सीट से JLKM ने खोला खाता, जानिए जयराम महतो ने झामुमो की बेबी देवी को कितने वोटों से दी मात
उदित वाणी, गिरिडीह : झामुमो के कब्जे वाली गिरिडीह की डुमरी सामान्य सीट पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जयराम महतो ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने सिटिंग विधायक व राज्य की मंत्री बेबी देवी को पराजित किया है. जयराम पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े थे जबकि बेबी देवी अपने पति व तत्कालीन मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधायक बनी थीं.

जानकारी के अनुसार जयराम महतो ने बेबी देवी को 10,945 वोटों से हराया. जयराम महतो को 94,496 तो वहीं, बेबी देवी को 83,551 वोट मिले. झारखंड की गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे. 30 साल के जयराम महतो को ‘टाइगर’ के नाम से भी जाना जाता है.

The post डुमरी सीट से JLKM ने खोला खाता, जानिए जयराम महतो ने झामुमो की बेबी देवी को कितने वोटों से दी मात appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : भाजपा के पूर्वी प्रत्याशी पर शौरव विष्णु का कटाक्ष – ‘जिन्हें जमशेदपुर राज्य लगता है, उनकी शिक्षा पर उठे सवाल
उदित वाणी जमशेदपुर : भाजपा की पूर्वी प्रत्याशी के एक बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। इस बयान में प्रत्याशी ने जमशेदपुर को राज्य बता दिया, जिस पर विपक्ष के शौरव विष्णु ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शौरव विष्णु ने कहा, “जिन लोगों को जमशेदपुर राज्य लगता है, उनकी शिक्षा का स्तर क्या होगा, यह सोचने का विषय है।”इस बयान के जरिए उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी की जानकारी और बौद्धिक स्तर पर सवाल उठाए हैं।

शौरव विष्णु का यह भी कहना है कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता को बेहद सोच-समझकर वोट देना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “अगर जनता ऐसे प्रत्याशी को वोट देती है, जिन्हें बुनियादी भूगोल और ज्ञान की समझ नहीं है, तो इसका असर आने वाली पीढ़ी के भविष्य पर पड़ सकता है।” उनके अनुसार, प्रतिनिधि का ज्ञान और समझ का स्तर उच्च होना चाहिए, ताकि वह समाज के विकास में सही भूमिका निभा सके।

शौरव विष्णु ने लोगों को जागरूक होकर वोट करने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि सिर्फ दिखावटी वादों के आधार पर किसी को वोट नहीं देना चाहिए, बल्कि प्रत्याशी की शिक्षा, अनुभव और समझ का भी आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा, “आज के समय में, हमारे बच्चों का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम किसे अपना नेता चुनते हैं। एक ऐसा नेता, जिसे अपने क्षेत्र के बारे में सही जानकारी नहीं है, वह लोगों की समस्याओं को कैसे समझेगा और उनका समाधान कैसे करेगा?”

उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचते हुए, समझदारी से वोट डालें। उन्होंने जोर देकर कहा, “वोट करते समय अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कल्पना कीजिए। जो नेता जमशेदपुर को राज्य समझने की भूल कर सकता है, क्या वह हमारे शहर का सही नेतृत्व कर सकेगा?”

शौरव विष्णु के इस बयान ने जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने का काम किया है और एक स्वस्थ बहस को जन्म दिया है। जमशेदपुर पूर्वी की जनता अब और सतर्क हो गई है और सोच-समझकर अपने प्रत्याशी का चयन करने का निर्णय लेना होगा।

The post Jamshedpur : भाजपा के पूर्वी प्रत्याशी पर शौरव विष्णु का कटाक्ष – ‘जिन्हें जमशेदपुर राज्य लगता है, उनकी शिक्षा पर उठे सवाल appeared first on Udit Vani.