Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: UditVaniDigital
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबांकी डैम के पास बुधवार को खरंगाझार के प्रसिद्ध मोबाइल दुकानदार रॉनी ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल से रॉनी की स्कूटी बरामद की। उसकी जेब से सल्फास की गोली भी मिली। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रॉनी के मोबाइल में अंतिम व्हाट्सएप स्टेटस “अलविदा” लिखा हुआ मिला, जिससे घटना की पुष्टि होती है। बताया…
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में बुधवार को ट्रैफिक पुलिस और मजदूरों के बीच विवाद ने तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। रोजगार के लिए निकले मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन को पारडीह चेकपोस्ट पर पुलिस ने रोक लिया और वाहन के कागजात मांगे। कागजात न दिखाने पर चालक से कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना से नाराज मजदूरों ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस रोजाना कागजात और ओवरलोडिंग के नाम पर उन्हें परेशान करती है। उनका कहना था कि वे चांडिल से बावनगोड़ा काम पर जा…
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने विशेष ‘समकालीन अभियान’ चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने पिछले पांच वर्षों में आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त आरोपियों तथा जेल से बेल पर छूटे अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया। पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों में जाकर अपराधियों के गतिविधियों और निवास स्थानों की जांच की। इस दौरान कुल 312 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया। इनमें ऐसे लोग शामिल थे जो पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल…
उदित वाणी, जमशेदपुर: चांडिल के नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन दर्शन, उनके आदर्शों और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपने ज्ञान और तपस्या से समाज को ‘रामायण’ जैसा अमूल्य ग्रंथ दिया, जो आज भी मानवता के लिए…
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। आरके सिंह ने अपने संबोधन में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन यापन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर अंजन चक्रवर्ती, अखिलेश…
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमआईजी मैदान, आदित्यपुर_02 में काली पूजा पंडाल के निर्माण हेतु भूमिपूजन आज पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ. मौके पर जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह, एनआईटी के रजिस्ट्रार कर्नल निशीथ राय, पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ के अध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह तथा वरीय पत्रकार ब्रजभूषण सिंह अतिथि के रुप में उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि यहां श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति के द्वारा वर्ष 1988 से प्रतिवर्ष भव्यता के साथ काली पूजा समारोह आहूत किया जाता है. पूजा कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि…
उदित वाणी, जमशेदपुर : पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब कदमा थाना क्षेत्र के उलियान टीओपी मैदान से भानू मांझी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अपराधी की पहचान मनीष सिंह (20) के रूप में हुई है, जो कदमा भाटिया बस्ती का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी लोडेड सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में एसएसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी भानू मांझी गिरोह का सदस्य है, जो गिरोह सरगना भानू मांझी के साथ मिलकर…
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में सोमवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रिंस कुमार सिंह, पिता सुरेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, दोपहर में जब प्रिंस के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। प्रिंस का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता…
उदित वाणी, जमशेदपुर: 13 साल पहले दलमा जंगल में झुंड से अलग होकर घायल अवस्था में पाए गए मादा हाथी के बच्चे को वन विभाग ने रेस्क्यू किया था। काफी मेहनत और देखभाल के बाद वन विभाग ने हाथी के बच्चे का इलाज किया और उसे स्वस्थ बनाकर दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में पाला। इसे “रजनी” नाम दिया गया, जो अब वन्य प्राणी आश्रयणी की शान बन चुकी है। हर साल 7 अक्टूबर को वन विभाग स्थानीय ग्रामीणों और स्कूलों के बच्चों के साथ मिलकर रजनी का जन्मदिन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाता है। इस साल भी रजनी का…
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही, राज्य भर में राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने का काम तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता लागू होने के बाद, जिला प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों से बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों के अंदर और आसपास से बैनर-पोस्टर हटाने के लिए 24 घंटे का समय तय…
