UditVaniDigital, Author at Udit Vani

Jamshedpur news: आदिवासी विरोध रैली से जाम में फंसा जमशेदपुर, घंटों थमी रही ट्रैफिक व्यवस्था…
उदित वाणी, जमशेदपुर : गुरुवार को कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने के विरोध में आदिवासी समुदाय के लोगों ने शहरभर में जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुई रैली ने दोपहर तक पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को चरमराकर रख दिया। मानगो से साकची तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक रेंगता नजर आया।

दोपहर 12 बजे से करीब 1:30 बजे तक मानगो क्षेत्र में स्थिति सबसे ज्यादा बिगड़ी रही। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी का समय होने के कारण अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डिमना निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वे अपने बेटे को स्कूल से लेने निकले थे, लेकिन मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास लगभग एक घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहे।

अभिभावकों और आम लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतने बड़े प्रदर्शन के बावजूद ट्रैफिक प्रबंधन के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

साकची गोलचक्कर, पुराना एमजीएम अस्पताल चौक समेत कई प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर से डीसी ऑफिस जाने वाले मार्ग को एहतियातन कुछ समय के लिए बंद कर दिया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

The post Jamshedpur news: आदिवासी विरोध रैली से जाम में फंसा जमशेदपुर, घंटों थमी रही ट्रैफिक व्यवस्था… appeared first on Udit Vani.

उत्कल मणि गोपबंधु दास की जयंती मनाई गई…
उदित वाणी, जमशेदपुर: ब्राह्मण टोला बस्ती, आदित्यपुर स्थित ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में आज समाज सुधारक उत्कल मणि गोपबंधु दास की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ स्व दास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुआ. वहीं, गोपबंधु के उपर आहूत चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विद्यालय की पूर्व प्राचार्य तथा राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान ने गोपबंधु दास की जीवनी पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी योद्धा तथा समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले स्व दास ने मुश्किल परिस्थिति में भी अपने परिवार को नहीं देखकर समाज सेवा की थी. हमें उनके आदर्श पर अपने जीवन को ढालना चाहिए. इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य किरण, शिक्षिका प्रमिला, पूर्णिमा, पुष्पा, रंजीत, रश्मि आदि उपस्थित थे.

The post उत्कल मणि गोपबंधु दास की जयंती मनाई गई… appeared first on Udit Vani.

ईचागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छिनतई कांड का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार…
उदित वाणी, जमशेदपुर: अनुमंडल के ईचागढ़ थाना पुलिस ने चौका स्थित बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से हुई छिनतई की घटना का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा गोली, आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 11,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना 29 सितंबर की है, जब अगसिया गांव निवासी फाल्गुनी गोप अपने सहयोगी दुर्गा उरांव के साथ बैंक से ₹3 लाख निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बासाहातु के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने दोनों को रोक लिया और रुपये छीनकर फरार हो गए। विरोध करने पर अपराधियों ने दुर्गा उरांव के सिर पर पिस्तौल की बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय के नेतृत्व में त्वरित छापामारी करते हुए छह अपराधियों — अमित कुमार महतो, कमलेश महतो, प्रवीण उरांव, राजकुमार महतो, संजय दास उर्फ गुड्डू और अफरान कुंवर — को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार अपराधियों के पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने की जानकारी मिली है।

The post ईचागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छिनतई कांड का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार… appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur news: मानगो क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन…
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मानगो क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग की गई है।

अंसार खान ने बताया कि जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14, गुलाब बाग फेस 2, वारिस कॉलोनी क्षेत्र, जवाहर नगर रोड नंबर 15, बागान शाही और मानगो के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। उन्होंने मांग की कि इन लाइटों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। इसके अलावा जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली निर्माण का काम जल्द शुरू करने और बागान शाही रोड नंबर 9 के पीछे नालियों की सफाई कराने की मांग की गई है।

नगर निगम के पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाया जाएगा और नालियों की सफाई का काम भी शुरू किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में हाजी अब्दुल लतीफ, नूर आलम, आदिल खान, मोहम्मद आजी़म खान, मोहम्मद यूसुफ, जुबेर मलिक, अली इमाम, मोहम्मद आरजू खान और शहंशाह खान सहित कई लोग मौजूद थे।

The post Jamshedpur news: मानगो क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन… appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur crime: छोटा सिजुलता में दिनदहाड़े 17 लाख की चोरी, शिक्षिका के घर को बनाया निशाना…
उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका और राजनगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित छोटा सिजुलता गांव में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात चोरों ने शिक्षिका सुरेखा सतपति और उनके पति रवि कुमार सतपति के घर को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दंपति बुधवार को अपने भतीजे सूरज नंदा की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए हाता स्थित इंपिरियल रिजॉर्ट गए थे। दोपहर 11 बजे घर से निकले परिवार के सदस्य जब शाम करीब 5 बजे लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर दोनों गोदरेज टूटे हुए मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी गए गहनों में चार चेन, 11 अंगूठियां, एक हार, एक ब्यूटी सेट और तीन सेट झुमके शामिल हैं।

घटना की सूचना तत्काल राजनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है।

गृहस्वामी रवि सतपति ने कहा कि “चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि हाईवे किनारे स्थित घर में भी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं।” उन्होंने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जल्द अपराधियों को पकड़ने का भरोसा दिया है।

The post Jamshedpur crime: छोटा सिजुलता में दिनदहाड़े 17 लाख की चोरी, शिक्षिका के घर को बनाया निशाना… appeared first on Udit Vani.

घाटशिला उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में, तीन राज्यों की पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित…
उदित वाणी, जमशेदपुर: जादूगोड़ा में घाटशिला उपचुनाव को लेकर पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में भारत सरकार की संस्थान यूसिल के परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड, बंगाल और उड़ीसा के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट और संवेदनशील बूथों पर निगरानी बढ़ाने, जनविरोधी गतिविधियों की सूचना का आदान-प्रदान करने और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चर्चा की गई। इस दौरान कोल्हान आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, सीनियर एसपी, ग्रामीण एसपी, मयूरभंज के वरीय पुलिस अधिकारी और झारग्राम के एसपी आलोक कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी। घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र और डीएसपी संदीप भक्त भी इस बैठक में शामिल हुए और उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

The post घाटशिला उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में, तीन राज्यों की पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित… appeared first on Udit Vani.

सहारा गार्डेन सिटी के कामगारों के बीच बंटा वस्त्र…
उदित वाणी, जमशेदपुर : इच्छापुर बस्ती, आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डेन सिटी के क्लब हाउस में सहारा गार्डेन सिटी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा मेंटेनेंस से संबंधित कामगारों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया. इस दौरान सोसायटी के वरीय नागरिकों ने कामगारों को वस्त्र प्रदान किया. उल्लेखनीय है कि सहारा गार्डन सिटी में 10 दिनों तक हर्षौल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाया गया, जिसमें भजन संध्या और डांडिया सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें सोसाइटी की महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया था. इस अवसर पर शशांक कुमार गांगुली, अरविंद सिंह, पंकज सिंह, राजीव रंजन, एस के चौधरी, प्रमोद कुमार, मनी कुमार झा, शशि भूषण सिंह, आलोक वर्मा उपस्थित थे.

The post सहारा गार्डेन सिटी के कामगारों के बीच बंटा वस्त्र… appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur news: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आदित्य इंस्टिट्यूट में रक्तदान शिविर आयोजित…
उदित वाणी,जमशेदपुर: जमशेदपुर के आदित्य इंस्टिट्यूट टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्थान के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में झारखंड रेड क्रॉस के महासचिव विजय कुमार सिंह, नेत्र विशेषज्ञ एलबीपी सिंह, भूतपूर्व सैनिक परिषद के सुशील कुमार सिंह और आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के उप निदेशक सुजय कुमार प्रियंका कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्रों को रक्तदान के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

आदित्य इंस्टिट्यूट के छात्रों अवनीश कुमार और आनंद कुमार सिंह ने भी रक्तदान में भाग लिया। अवनीश कुमार टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जबकि आनंद कुमार सिंह डिप्लोमा इन मैकेनिकल के छात्र हैं और वर्तमान में मुंबई में कार्यरत हैं। कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में भी रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और रक्त की आवश्यकता को पूरा करना था.¹

The post Jamshedpur news: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आदित्य इंस्टिट्यूट में रक्तदान शिविर आयोजित… appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur news: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली छह ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग…
उदित वाणी, जमशेदपुर : नागरिक समन्वय समिति, आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष निरंजन मिश्रा ने बिहार जाने वाली छह ट्रेनों का आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराने की पुनः मांग की है. संबंधित ट्रेनों में साऊथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा_बक्सर एक्सप्रेस, टाटा_थावे एक्सप्रेस, टाटा_गोड्डा एक्सप्रेस, टाटा_कटिहार एक्सप्रेस और टाटा_जयनगर एक्सप्रेस शामिल है. इस संबंध में श्री मिश्रा के द्वारा चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम को पुनः पत्र भेजा गया है. उल्लेखनीय है कि कि कोविड-19 महामारी से पहले आदित्यपुर स्टेशन पर बिहार जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता था. लेकिन महामारी के दौरान यह ठहराव बंद कर दिया गया और अब_तक इसे पुनः बहाल नहीं किया गया है. स्थानीय लोग संबंधित एक्सप्रेस ट्रेनों का आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर तत्काल ठहराव बहाल करने की मांग कर रहे हैं. श्री मिश्र ने बताया कि आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिहार से जुड़े लोगों की भारी संख्या निवास करती है. वर्तमान में यात्रियों को इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए लगभग 8–10 किलोमीटर की दूरी तय करके टाटानगर जंक्शन जाना पड़ता है. इससे न केवल यात्रियों को असुविधा होती है, बल्कि टाटानगर स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ भी बढ़ती है. उन्होंने यह भी बताया कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पहले से हीं रेलवे को अच्छा-खासा राजस्व देता है और यहां ट्रेनों का ठहराव पुनः बहाल होने से यह राजस्व और अधिक बढ़ेगा. इस संबंध में श्री मिश्रा द्वारा पूर्व में भी एक पत्र डीआरएम को भेजा गया था. उक्त पत्र के आलोक में चक्रधरपुर मंडल प्रशासन ने सूचित किया था कि आपके द्वारा आदित्यपुर स्टेशन पर बिहारगामी ट्रेनों के ठहराव की मांग को मुख्यालय को अग्रेषित कर दिया गया है.

The post Jamshedpur news: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली छह ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग… appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur news: झगडू बागान में चिटफंड घोटाला : प्यारी देवी फरार, 20 महिलाओं की मेहनत की कमाई डूबी…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को और झबरू बागान इलाके में रहने वाली करीब 20 महिलाओं का लाखों रुपये चिटफंड में फंस गया है। अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए महिलाएं लगातार थाना का चक्कर काट रही हैं। मंगलवार देर शाम महिलाएं सामाजिक कार्यकर्ता अमित शर्मा के साथ टेल्को थाना पहुंचीं और थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह से पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई।

महिलाओं का आरोप है कि झगडू बागान की निवासी प्यारी देवी इलाके में चिटफंड का खेल चलाती थी। इसमें 20 से अधिक महिलाएं सदस्य थीं। हर महीने “खेल” का आयोजन होता था, जिसमें जिसे रुपये की जरूरत होती, वह अधिक बोली लगाकर चिटफंड की राशि उठाती थी। कई महीनों तक यह प्रक्रिया चलती रही, लेकिन कुछ समय बाद प्यारी देवी अचानक फरार हो गई।

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से कई-कई हजार रुपये जमा किए थे, लेकिन अब पूरा पैसा डूब गया है। वे लगातार प्यारी देवी को खोज रही हैं, पर उसका कोई पता नहीं चल पाया है। महिलाएं अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही हैं।

टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं ने अब तक केवल मौखिक शिकायत दी है, लिखित शिकायत नहीं सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही लिखित आवेदन मिलेगा, पुलिस जांच शुरू करेगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में इस घटना के बाद अन्य महिलाएं भी सतर्क हो गई हैं। मोहल्ले में चर्चा है कि बिना वैध दस्तावेजों के इस तरह की चिटफंड गतिविधियों में शामिल होना लोगों के लिए भारी नुकसान का कारण बन सकता है।

The post Jamshedpur news: झगडू बागान में चिटफंड घोटाला : प्यारी देवी फरार, 20 महिलाओं की मेहनत की कमाई डूबी… appeared first on Udit Vani.