Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: UditVaniDigital
उदित वाणी, जमशेदपुर : गुरुवार को कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने के विरोध में आदिवासी समुदाय के लोगों ने शहरभर में जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुई रैली ने दोपहर तक पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को चरमराकर रख दिया। मानगो से साकची तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक रेंगता नजर आया। दोपहर 12 बजे से करीब 1:30 बजे तक मानगो क्षेत्र में स्थिति सबसे ज्यादा बिगड़ी रही। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी का समय होने के कारण अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डिमना निवासी राकेश…
उदित वाणी, जमशेदपुर: ब्राह्मण टोला बस्ती, आदित्यपुर स्थित ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में आज समाज सुधारक उत्कल मणि गोपबंधु दास की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ स्व दास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुआ. वहीं, गोपबंधु के उपर आहूत चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विद्यालय की पूर्व प्राचार्य तथा राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान ने गोपबंधु दास की जीवनी पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी योद्धा तथा समाज के उत्थान के…
उदित वाणी, जमशेदपुर: अनुमंडल के ईचागढ़ थाना पुलिस ने चौका स्थित बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से हुई छिनतई की घटना का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा गोली, आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 11,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना 29 सितंबर की है, जब अगसिया गांव निवासी फाल्गुनी गोप अपने सहयोगी दुर्गा उरांव के साथ बैंक से ₹3 लाख निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बासाहातु के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने…
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मानगो क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग की गई है। अंसार खान ने बताया कि जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14, गुलाब बाग फेस 2, वारिस कॉलोनी क्षेत्र, जवाहर नगर रोड नंबर 15, बागान शाही और मानगो के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। उन्होंने मांग की कि इन लाइटों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। इसके अलावा…
उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका और राजनगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित छोटा सिजुलता गांव में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात चोरों ने शिक्षिका सुरेखा सतपति और उनके पति रवि कुमार सतपति के घर को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, दंपति बुधवार को अपने भतीजे सूरज नंदा की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए हाता स्थित इंपिरियल रिजॉर्ट गए थे। दोपहर 11 बजे घर से निकले परिवार के सदस्य जब शाम करीब 5 बजे लौटे, तो…
उदित वाणी, जमशेदपुर: जादूगोड़ा में घाटशिला उपचुनाव को लेकर पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में भारत सरकार की संस्थान यूसिल के परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड, बंगाल और उड़ीसा के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट और संवेदनशील बूथों पर निगरानी बढ़ाने, जनविरोधी गतिविधियों की सूचना का आदान-प्रदान करने और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चर्चा की गई। इस दौरान कोल्हान आयुक्त, पूर्वी…
उदित वाणी, जमशेदपुर : इच्छापुर बस्ती, आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डेन सिटी के क्लब हाउस में सहारा गार्डेन सिटी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा मेंटेनेंस से संबंधित कामगारों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया. इस दौरान सोसायटी के वरीय नागरिकों ने कामगारों को वस्त्र प्रदान किया. उल्लेखनीय है कि सहारा गार्डन सिटी में 10 दिनों तक हर्षौल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाया गया, जिसमें भजन संध्या और डांडिया सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें सोसाइटी की महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया था. इस अवसर पर शशांक कुमार गांगुली, अरविंद सिंह, पंकज सिंह, राजीव रंजन, एस के चौधरी, प्रमोद कुमार,…
उदित वाणी,जमशेदपुर: जमशेदपुर के आदित्य इंस्टिट्यूट टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्थान के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में झारखंड रेड क्रॉस के महासचिव विजय कुमार सिंह, नेत्र विशेषज्ञ एलबीपी सिंह, भूतपूर्व सैनिक परिषद के सुशील कुमार सिंह और आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के उप निदेशक सुजय कुमार प्रियंका कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्रों को रक्तदान के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। आदित्य इंस्टिट्यूट के छात्रों…
उदित वाणी, जमशेदपुर : नागरिक समन्वय समिति, आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष निरंजन मिश्रा ने बिहार जाने वाली छह ट्रेनों का आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराने की पुनः मांग की है. संबंधित ट्रेनों में साऊथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा_बक्सर एक्सप्रेस, टाटा_थावे एक्सप्रेस, टाटा_गोड्डा एक्सप्रेस, टाटा_कटिहार एक्सप्रेस और टाटा_जयनगर एक्सप्रेस शामिल है. इस संबंध में श्री मिश्रा के द्वारा चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम को पुनः पत्र भेजा गया है. उल्लेखनीय है कि कि कोविड-19 महामारी से पहले आदित्यपुर स्टेशन पर बिहार जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता था. लेकिन महामारी के दौरान यह ठहराव बंद कर दिया गया…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को और झबरू बागान इलाके में रहने वाली करीब 20 महिलाओं का लाखों रुपये चिटफंड में फंस गया है। अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए महिलाएं लगातार थाना का चक्कर काट रही हैं। मंगलवार देर शाम महिलाएं सामाजिक कार्यकर्ता अमित शर्मा के साथ टेल्को थाना पहुंचीं और थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह से पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई। महिलाओं का आरोप है कि झगडू बागान की निवासी प्यारी देवी इलाके में चिटफंड का खेल चलाती थी। इसमें 20 से अधिक महिलाएं सदस्य थीं। हर महीने “खेल” का आयोजन होता था,…
