Author: Udit Vani

उदित वाणी, रांची: राज्य के 11 जिलों में नौ मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 7 से 10 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार 7 मार्च को पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि आठ और नौ मार्च को 14 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: बुधवार को होली का त्योहार के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जहां कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं. वहीं कुछ जगहों पर जमशेदपुर शहर में मारपीट से लेकर मामूली बात को लेकर जानलेवा हमला तक की घटनाएं हुईं. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद एक युवक का एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी है. इस दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की विशेष तैयारी कारगर साबित हुई और मरीजों को त्वरित चिकित्सा सेवा मिल पाई. त्योहार के दौरान संभावित हादसों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए इमरजेंसी…

Read More

उदित वाणी आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पॉर्क के पास 11 हजार क्षमता वाले बिजली के तार में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई. इस घटना में प्रभात पॉर्क के पास की एक झुग्गीनुमा दुकान जलकर राख हो गई. घटना आज तड़के लगभग 4:20 बजे की बताई जाती है. सुचना मिलते हीं अग्निशमन विभाग की टीम स्थल पर पहुंची और उसके बाद तुरंत हीं आग पर काबू पर लिया गया. घटना में जान_माल का नुकसान नहीं हुआ है. वहीं, स्थल पर पहुंची नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा नें त्वरित कार्रवाई…

Read More

ये बागी जीते : पाकुड़ नगर परिषद – अध्यक्ष पद पर निर्वाचित सबरी पाल हजारीबाग – मेयर का पद पर निर्वाचित अरविन्द कुमार राणा धनबाद नगर निगम – मेयर का पद पर निर्वाचित संजीव सिंह उदित वाणी, रांची: निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद प्रदेश भाजपा बागियों को लेकर अब असमंजस की स्थिति में है और अनुशासनहीनता को लेकर जिन बागी प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया था.पार्टी की ओर से उन जीते हुए बागी प्रत्याशियों को अब बधाई दी जा रही है. इनमें पार्टी की ओर से पाकुड़ नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित सबरी पाल, हजारीबाग…

Read More

उदित वाणी, रांची: राज्य सरकार द्वारा लातेहार जिला स्थित नेतरहाट में जमशेदपुर के निक्को जुबली पार्क (Nicco Jubilee Park) की तर्ज पर एम्यूजमेंट पार्क का निर्माण कराया जायेगा. पर्यटन, कला-संस्कृति एवं खेलकूद विभाग द्वारा इसे लेकर लातेहार के उपायुक्त से प्रस्ताव मांगा गया है. उपायुक्त को एम्यूजमेंट पार्क के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित कर उसका प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि जमशेदपुर में निक्को जुबली पार्क राज्य का प्रमुख मनोरंजन केंद्र और पिकनिक स्थल है. जिसे बर्ष 1958 में टाटा स्टील द्वारा बनाया गया है. यह पार्क अपने रोमांचक राइड्स, वाटर पार्क, बच्चों के लिए खेल…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा कक्षा नौवीं की वार्षिक परीक्षा 6 और 7 मार्च को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में करीब 22 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रशासन ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और वितरण व्यवस्था के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार, परीक्षा पहले दिन दो पालियों में आयोजित होगी। – पहली पाली: सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक – दूसरी पाली: दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक 7 मार्च को दूसरे दिन परीक्षा केवल पहली पाली में सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसडीह ग्वाला पट्टी स्थित श्री श्री शिव राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया. सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया. पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल गूंजता रहा. कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर परसडीह और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची. श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और परंपरा के अनुसार यात्रा में भाग लिया.…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर :  शहर के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। SSP पीयूष पांडेय ने एक साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। देर शाम जारी आदेश में कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं और यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार, साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से हटाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना की पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को हथियार और कारतूस उपलब्ध कराने में मनीष सिंह की अहम भूमिका सामने आई है. पुलिस के अनुसार, इस कांड में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रोशन सिंह के पास से एक देशी लोहे का कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे. वहीं, दूसरे आरोपी दीपक सिंह के पास से भी दो जिंदा कारतूस मिले थे. जांच…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : आदिवासी हो समाज दुःखू टोला, करनडीह के तत्वावधान में बुधवार को प्रकृति के पावन पर्व “बाहा पोरोब” का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ किया गया. फाल्गुन मास की इस बेला में जब प्रकृति नए स्वरूप में निखरती है, तब हो समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए इस उत्सव को मनाया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ग्रामीण दियूरी निरंजन हेंब्रम के द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ किया गया, जिसमें समस्त ग्रामीणों ने शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की. इस विशेष अवसर पर उपस्थित युवा समाज सेवी श्री सागर…

Read More