Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : राजस्थान युवक मंडल, जुगसलाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन 8 मार्च , रविवार को संध्या 6 बजे से किया जाएगा. समारोह के तहत महामूर्ख सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज का आयोजन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष खेतान एवं पुरुषोत्तम अग्रवाल का सहयोग मिल रहा है. मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बरवालिया, कोषाध्यक्ष राजेश जेसूका, सांस्कृतिक सचिव पवन गनेडीवाल एवं प्रधान सचिव राजेश रिंगसिया ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है.

Read More

उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हिंसक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. नापो खुर्द गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक कोयला कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात के बाद फरार होते समय अपराधियों की गाड़ी की चपेट में आने से एक अन्य ग्रामीण की भी मौत हो गई. एक ही रात में दो लोगों की मौत से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नपो खुर्द गांव निवासी रोहित साव स्थानीय स्तर पर कोयला कारोबार से जुड़े थे. गुरुवार देर रात वह गांव…

Read More

उदित वाणी, कोलकाता : झारखंड और ओडिशा के 200 न्यायिक अधिकारी शनिवार तक पश्चिम बंगाल पहुंच जाएंगे. यह अधिकारी 9 मार्च से भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा “तार्किक विसंगति” श्रेणी के तहत पहचाने गए मतदाताओं के दस्तावेजों के न्यायिक निर्णय की चल रही प्रक्रिया में शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि वे शनिवार व रविवार को न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में रहेंगे. इसके बाद सोमवार से वे राज्य के मौजूदा न्यायिक अधिकारियों की टीम में शामिल हो जाएंगे जो पहले से ही चल रही न्यायिक निर्णय प्रक्रिया…

Read More

उदित वाणी, मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई कारोबारियों और संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की. एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई. सूत्रों के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में करीब 10 से 12 जगहों पर ये छापे मारे गए. बताया जा रहा है कि ईडी की करीब 15 विशेष टीमों ने सुबह-सुबह तलाशी अभियान शुरू किया. यह कार्रवाई उन लोगों के रजिस्टर्ड ऑफिस और घरों पर की गई, जो इस पावर कंपनी से किसी न किसी तरह जुड़े…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया बस्ती रोड में चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को घर के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के संबंध में लालू कुमार की ओर से कदमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब एक बजे यीशु मुखी उर्फ डेफनेट मुखी चोरी की नीयत से घर के अंदर घुस…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर : होली के बाद घर लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चक्रधरपुर, रांची और खड़गपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 11 लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस कदम से त्योहार के बाद यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 07 मार्च से 13 मार्च तक यह विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इस अवधि में चयनित ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर और जनरल कोच जोड़े जाएंगे, ताकि…

Read More

उदित वाणी, बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित नटराज गेस्ट हाउस में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शरत चन्द्र मंगल ने की। बैठक में ग्राम सभा को सशक्त बनाने, पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ को मजबूत करने तथा संगठन की गतिविधियों को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सदस्यता नवीकरण की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा और पंचायत स्तरीय कमेटियों की समीक्षा बैठक 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि के…

Read More

उदित वाणी, रांची: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची रेल मंडल द्वारा रांची से एक बिशेष ट्रेन चलाई जाएगी. जिसकी पूरी कमान महिला कर्मियों के हाथों में होगी. जिसके तहत रांची-इरगांव मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन पूरी तरह महिलाओं द्वारा किया जाएगा. यह ट्रेन 8 मार्च को सुबह 8.55 बजे रांची रेलवे स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफार्म से रवाना होगी. रेल प्रशासन के अनुसार महिला कर्मियों के माध्यम से ट्रेन के संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों को भी प्राथमिकता दी जायेगी. इस बिशेष ट्रेन में लगभग 15 महिला कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी. जिसमें लोको पायलट,…

Read More

उदित वाणी, जिलिंगगोड़ा (सरायकेला-खरसावां): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गुरुवार को उनके पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने वीर सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और मोक्ष की कामना की। शोक की इस घड़ी में संजय सेठ ने श्री चंपई सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने…

Read More

UditVani, Jamshedpur: In an extraordinary display of creativity and mechanical skill, a local mechanic from Chandil in adjoining has transformed an old Maruti 800 into a stunning replica inspired by the iconic Lamborghini Aventador, leaving people amazed by his craftsmanship. Mohammad Arif, popularly known as “Tarzan”, is a mechanic by profession but his talent rivals that of professional automobile designers. Two years ago, Arif purchased an old Maruti 800 for around  Rs 50,000 and decided to give it the appearance of a luxury supercar. After nearly two years of relentless effort and an investment of about  Rs 4 lakh, the…

Read More