Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
JAMSHEDPUR CRIME : जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार सप्लाई करने वाला कुख्यात अपराधी मनीष सिंह चांडिल के होटल गोल्डन लीफ से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना की पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को हथियार और कारतूस उपलब्ध कराने में मनीष सिंह की अहम भूमिका सामने आई है. पुलिस के अनुसार, इस कांड में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रोशन सिंह के पास से एक देशी लोहे का कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे. वहीं, दूसरे आरोपी दीपक सिंह के पास से भी दो जिंदा कारतूस मिले थे. जांच…
उदित वाणी, जमशेदपुर : आदिवासी हो समाज दुःखू टोला, करनडीह के तत्वावधान में बुधवार को प्रकृति के पावन पर्व “बाहा पोरोब” का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ किया गया. फाल्गुन मास की इस बेला में जब प्रकृति नए स्वरूप में निखरती है, तब हो समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए इस उत्सव को मनाया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ग्रामीण दियूरी निरंजन हेंब्रम के द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ किया गया, जिसमें समस्त ग्रामीणों ने शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की. इस विशेष अवसर पर उपस्थित युवा समाज सेवी श्री सागर…
JAMSHEDPUR : मानगो नगर निगम कार्यालय पर मुख्यमंत्री सख्त: बन्ना गुप्ता की शिकायत के बाद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
उदित वाणी, जमशेदपुर : राज्य सरकार द्वारा फरवरी माह में मानगो नगर निगम का आम चुनाव तो संपन्न करा दिया गया, लेकिन अब तक निगम का स्थायी कार्यालय नहीं होने के कारण मेयर, उपमेयर और वार्ड पार्षदों के माध्यम से जनता के जरूरी कामकाज के संचालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मानगो नगर निगम की पहली मेयर बनीं सुधा गुप्ता और उनके पति पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की थी. इस दौरान बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री के समक्ष नगर निगम का अपना कार्यालय नहीं होने और एक छोटे…
JAMSHEDPUR CRIME : पंचवटी नगर में दो बस्तियों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल; दुकानों में तोड़फोड़
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर दो बस्तियों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में तीन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 20 की संख्या में युवक हॉकी स्टिक और डंडों से लैस होकर अचानक इलाके में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान उपद्रवियों ने कई…
उदित वाणी, जमशेदपुर : डी एम मदन गल्र्स हाई स्कूल 93 बैच के एल्यूमिनाई एसोसिएशन के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर पुराने दिनों को याद कर सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया. मिलन समारोह के साथ साथ खेल और स्वादिष्ट व्यंजन का भी लोगों ने लुत्फ उठाया. इस मौके पर सीमा गुप्ता, रश्मि, सीमा सिंह, हेमलता, रागिनी, सीमा कुमार, अनिता, सरिता और अभिरुची मौजूद थी.
JAMSHEDPUR : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री से कुलवंत सिंह बंटी की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन और राज्य विकास पर हुई विचार-विमर्श
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने हाल ही में मुलाकात की. इस अवसर पर झारखंड राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. संगठन और विकास पर हुई विचार-विमर्श मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, राज्य के विकास से जुड़े विषयों और गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया. कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड की वर्तमान परिस्थिति और जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी. राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने इस अवसर पर संगठन को और मजबूत…
उदित वाणी, पटमदा : कमलपुर थाना अंतर्गत कांकीडीह में में ऐसार पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को महुलतल चौक स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया. घायलों में एक बाइक पर सवार पटमदा थाना क्षेत्र के महुलबना केंदडीह निवासी 35 वर्षीय विष्णु महतो ( पिता -सागर महतो) एवं चौंरा गांव निवासी 26 वर्षीय पंचानन सिंह (पिता – नीलकंठ सिंह)…
EAST SINGHBHUM CRIME : होली पर जिले भर में कई सड़क दुघर्टना, मारपीट व जानलेवा हमले की घटनाएं
उदित वाणी, जमशेदपुर : बुधवार को होली का त्योहार के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जहां कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं. वहीं कुछ जगहों पर जमशेदपुर शहर में मारपीट से लेकर मामूली बात को लेकर जानलेवा हमला तक की घटनाएं हुईं. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद एक युवक का एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी है. इस दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की विशेष तैयारी कारगर साबित हुई और मरीजों को त्वरित चिकित्सा सेवा मिल पाई. त्योहार के दौरान संभावित हादसों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए इमरजेंसी…
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के शैक्षिक गलियारों में आज उत्सव और गर्व का माहौल है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा जनवरी 2026 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के परिणामों की आधिकारिक घोषणा के साथ ही शहर के कई घरों में खुशियों का संचार हो गया है. इस वर्ष जमशेदपुर केंद्र से कुल 177 विद्यार्थियों ने इस कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाई थी, जिनमें से 18 उम्मीदवारों ने सफलता का परचम लहराते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है. यह परिणाम न केवल इन छात्रों के व्यक्तिगत परिश्रम को दर्शाते हैं, बल्कि शहर के…
JHARKHAND CRIME : बोकारो में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, शादी न होने से थे मायूस
उदित वाणी, बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटकते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव की है, जहां ग्रामीणों ने गुरुवार को दोनों के शव एक ही पेड़ से फंदे के सहारे लटके हुए देखे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतकों की पहचान मुरपा गांव की रहने वाली सावित्री कुमारी और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी…
