
उदित वाणी, रांची : दिशोम गुरु के गांव नेमरा में श्रद्धांजलि देने को उमड़े लोगों के बीच सुबह से ही वाहनों का तांता लग गया. और रामगढ़ के गोला चौक से नेमरा गांव तथा सिल्ली-मुरी रोड से नेमरा तक 25 से 30 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी व राज्यपाल संतोष गंगवार हेलीकोप्टर से नेमरा पहुंचे. रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित बरलंगा थाना क्षेत्र का यह नेमरा गांव पिछले 12 दिनों से चर्चा में था और देश-विदेश तक इस गांव को पहचान मिली. गांव में अलग-अलग छह हेलीपैड बनाये गये थे. इसके अलावा रामगढ़ जिला प्रशासन ने नेमरा गांव से 10 किलोमीटर पहले ही वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की थी. कुल 14 पार्किंग स्थल चिह्नित किये गये थे. वहां से केवल वीवीआइपी की गाड़ियां ही गांव की ओर जाने दी जा रही थी.
