उदित वाणी, कांड्रा: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने शुक्रवार को ईचागढ़ के राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव से मुलाकात की. वे परसुडीह खासमहल स्थित उनके आवास पहुंचीं. इस दौरान राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने विधायक सविता महतो को पुष्पगुच्छ भेंट कर जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं.
राजा प्रशांत कुमार के परिजनों ने भी विधायक सविता महतो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. विधायक सविता महतो ने उनके आवास पर काफी समय बिताया और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.
इस अवसर पर सपन सिंह देव, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, उदय आदित्यदेव और उनके परिजन भी उपस्थित थे.
Advertisement
<


