उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर रेलवे अंडरग्राऊँड ब्रिज के भूतल पर होने वाले जल जमाव की समस्या के निदान की माँग पर भाजपायियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज टाटानगर के सहायक मंडल अभियंता हेमन्त कुमार महापात्रा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की तथा जल जमाव की समस्या का शीघ्र निदान कराने का अनुरोध किया. सहायक मंडल अभियंता ने टेक्निकल टीम का सर्वे कराकर संबंधित समस्या का शीघ्र निदान कराने की बात कही. उल्लेखनीय है कि रेलवे अंडरग्राऊंड ब्रिज के भूतल में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन करने में परेशानी झेलनी पड़ती है. इस अवसर पर सतीश शर्मा, जिजेन्द्र शुक्ला, धीरेन्द्र ओझा, शनि कुमार, अमित सिंह, रणधीर गुप्ता, दीपक महतो, सूरज सिंह, अभिलाष मिश्रा, रहीस कुमार, सत्यजीत साहू आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


