
उदित वाणी कांड्रा: रांची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में ईचागढ़ विधानसभा के ईचागढ़ प्रखंड सोरो पंचायत में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव देबू चटर्जी, ईचागढ़ प्रखंड के प्रभारी होनी सिंह मुंडा ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप और मुखिया नयन सिंह मुंडा ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान करते हुए आम जनमानस को भाजपा द्वारा चला रहे देश विरोधी नीति को लोगों को बताया। जनसंपर्क अभियान में काफी संख्या में महिला और पुरुष भी शामिल हुए।
Advertisement
<

