उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः नेशनल टेक्नोलॉजी डे की पूर्व संध्या पर आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों की टीम ने आज एनएमएल, जमशेदपुर का इंडस्ट्रियल विजिट किया तथा अद्यतन तकनीकी के संबंध में जानकारी प्राप्त की. वहीं, विशेषज्ञों ने इनोवेशन, स्टॉर्टअप, पर्यावरण सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर छात्रों को जानकारी दी. मौके पर एनएमएल के पी एन मिश्रा व आर के साहू सहित संस्थान के उप निदेशक सुजय कुमार, सुमित ठाकुर, अर्पण कुमार सिंह, देवाशीष घोष, जोगिन्दर सिंह, विजय कुमार पाँडेय, अभिजीत नायक आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<


