उदित वाणी, कांड्रा: कांड्रा चौका मुख्यमार्ग में कांड्रा थाना समीप आज दोपहर टाटा हाईवा बीच सड़क में बने सीमेंट के डिवाइडर जा टकराई. टाटा हाईवा की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि बीच सड़क में बने डिवाइडर में लगे लोहे के स्ट्रीड लाइट को तोड़ते हुए 30 मीटर अंदर तक चली गई.
गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है साथ ही जिस समय यह घटना हुई उस समय घटनास्थल पर कोई राहगीर या कोई भी छोटी एवं बड़ी वाहन वहां से नहीं गुजर रही थी वरना बड़ी घटना घट सकती थी.मिली जानकारी के अनुसार टाटा हाईवा गम्हरिया से कांड्रा होते हुए चौका जा रही थी जैसे ही वह कांड्रा थाना समीप पहुँची की वह अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो बीच बने सीमेंट के डिवाइडर में लगे लोहे के स्ट्रीट लाईट को तोड़ते हुए करीब 30 मीटर अंदर तक चली गई.
वहीं कांड्रा पुलिस और क्रेन के सहयोग से टाटा हाईवा को बाहर निकाल लिया गया.



