उदित वाणी, रांची : रांची के रातू थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में जमीन कारोबारी राजकुमार शाही अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ किराए के मकान में रहते थे. 10 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. मंगलवार की दोपहर को राजकुमार शाही की खून से लथपथ लाश उनके कमरे में मच्छरदानी में लिपटी हुई मिली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी ने बताया कि वह वट सावित्री पूजा की खरीदारी के लिए बाजार गई थी और पति को बताकर गयी थी. लौटकर आई तो उनकी लाश मिली. पुलिस ने छानबीन शुुरू की तो उसे बाहर से किसी के आने का कोई संकेत नहीं मिला. पुलिस को पता चल गया कि हत्या का जो वक्त बताया गया था, मौत उससे काफी पहले हो चुकी थी. पुलिस को लगा कि यह कोई घर के अंदर की बात है. पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी सोनी देवी को हिरासत में लिया. पहले तो उसने कहानियां गढ़कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन सख्ती के बाद टूट गयी और कत्ल की ऐसी खौफनाक दास्तां सुुनाई कि पुुलिस भी हैरान रह गई. पत्नी ने बताया कि वो प्रताडऩा से तंग आ चुकी थी. वारदात की रात भी दोनों में झगड़ा हो रहा था. विवाद बढ़ा तो पत्नी ने दाउली उठाकर राजकुमार शाही पर हमला कर दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
पत्नी ने रात को पति की शव को मच्छरदानी में लपेटा और पूरी रात वहीं रही. सुबह उठी और वट सावित्री पूजा के लिए सामान की खरीददारी करने बाजार गई. बाजार से लौटी तो दहाड़ें मारकर रोने लगी. लोग जमा हो गए. कहने लगी कि मैं बाजार गई थी और पीछे से किसी ने मेरे पति की हत्या कर दी. लेकिन पुलिस को पत्नी की कहानी और उसके आंसू, दोनों पर शक हो गया था, फिर ऐसा खुलासा हुआ कि सबके पैरों तले जमीन खिसक गई.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

