उदित वाणी, जमशेदपुर: क्वायन कलेक्टर्स क्लब की ओर से तुलसी भवन बिष्टुपुर में चल रही सिक्का प्रदर्शनी के दूसरे दिन इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता आयोजित क गई. प्रतियोगिता में सिक्कों के साथ ही डाक टिकट के बारे में सवाल पूछे गए.
क्विज का विजेता डीएवी पब्लिक स्कूल पटेलनगर रहा. विजेता टीम में मोहम्मद शोएब और रमन भारद्धाज शामिल थे. दूसरे स्थान पर एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के हर्ष रंजन और सिद्धांत सुमन थे जबकि तीसरे स्थान पर जु्स्को स्कूल कदमा की टीम रही. इस टीम में अभिनव कुमार और अरिजीत दास शामिल थे. प्रदर्शनी का समापन रविवार शाम 5 बजे होगा.
समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्वायन क्लेक्टर्स क्लब के अध्यक्ष वीपी सिन्हा होंगे. उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी का उदघाटन शुक्रवार को टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) के नये एमडी रितुराज सिन्हा ने किया था.
प्रदर्शनी में प्राचीन देशी, विदेशी, मुगल कालीन और मध्य कालीन राजाओं के सिक्कों का प्रदर्शित किया गया है.

