
उदित वाणी, जमशेदपुर: हीरो इंडियन सुपर लीग 2022-23 के मैचवीक 8 का थीम लचीलापन और तेज-तर्रार अटैकिंग फुटबॉल था, जिसमें तीन नए लीग रिकॉर्ड भी शामिल थे.
मौजूदा चैम्पियनों की लगातार दूसरी हार के बाद हमें मुम्बई सिटी एफसी के रूप में एक नया नंबर 1 देखने को मिला, पिछले साल के लीग विजेताओं को एक रिकॉर्डतोड़ भारतीय खिलाड़ी ने अलग कर दिया, कुछ टीमें तालिका में ऊपर गईं, और ओडिशा एफसी ने दूसरे हाफ के उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ सीजन को अधिक रोमांच बनाना जारी रखा है.
मुम्बई सिटी एफसी ने नया रिकॉर्ड बनाया और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया
मुम्बई सिटी एफसी इस सीजन में अब तक अपराजित रहने वाली अकेली टीम रह गई है, और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ अपनी जीत और हैदराबाद एफसी की फिर से हार के माध्यम से वो दो अंकों के अंतर से शीर्ष स्थान पर काबिज है.
इस सीजन में मुम्बई सिटी एफसी के गोलों की संख्या अब 23 है, जो कि आठ मैचों के बाद एक नया हीरो आईएसएल रिकॉर्ड है. उन्होंने सीजन 2018-19 में आठ मैचों के बाद एफसी गोवा के 22 गोलों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
महेश नौरेम सिंह के स्तरीय रचनात्मक क्लास ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक नया हीरो आईएसएल रिकॉर्ड बनाया
वीपी सुहैर ने जमशेदपुर एफसी के खिलाफ सिर्फ 90 सेकंड गोल दागा, जिसके बाद वह सत्र में सबसे तेज गोल करने वाले खिलाड़ी बने. स्ट्राइकर क्लीटन सिल्वा ने पिछले मैच में दो बार गोल किए और वह इस सीजन में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में कुल पांच गोल के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं.
ईस्ट बंगाल एफसी के सभी तीन गोलों को महेश नौरेम सिंह द्वारा सहायता प्रदान की गई थी. विशेष रूप से डिफेंस और गोलकीपर के बीच उनके द्वारा डाले दूसरे और तीसरे क्रॉस में बड़ी दूरदर्शिता दिखाई दी. वह एक ही मैच में तीन असिस्ट प्रदान करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने.
स्थानापन्न खिलाडियों का प्रभाव फिर से सामने आया, जिससे ओडिशा एफसी ने रोमांच के प्रति अपना लगाव बनाए रखा है
इस मुकाबले में उतरने से पहले, स्थानापन्न खिलाड़ियों के असर ने इन दोनों टीमों के लिए अपने पिछले मैचों में पूरे तीन अंक जीते थे, और चेन्नइयन एफसी इस बार उस रोमांचक मुकाबले में हारने वाला पक्ष बनी.
पिच पर नाटकीयता उस समय देखने को मिली, जब मैच के अंतिम मिनट में चेन्नइयन एफसी को पेनल्टी किक के जरिये 2-2 से बराबरी मिल गई. हालांकि, अगले मिनट में, जेरी माविमिंगथंगा और नंदकुमार सेकर की जुगलबंदी ने आठ मिनट के स्टॉपेज टाइम के दौरान 95वें मिनट में गेंद को गोलजाल में पहुंचा दिया, जिससे लगातार दूसरे सप्ताह निराशा जगरनॉट्स के लिए उत्साह में बदल गई.
अब आगे
लीग लीडर मुम्बई सिटी एफसी पर अब पहला स्थान बरकरार रखने का भार होगा, जब वे आगामी सप्ताह एफसी गोवा की मेजबानी करेंगे. शनिवार को डबल-हेडर में, हैदराबाद एफसी जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी, जब वे चेन्नइयन एफसी का सामना करने के लिए मरीना एरिना का दौरा करेंगे.
इसके तुरंत बाद बेंगलुरू एफसी को अपने घर में एटीके मोहन बागान के खिलाफ कड़ी चुनौती मिलेगी. जमशेदपुर एफसी के सामने केरला ब्लास्टर्स के रूप एक और बड़ी चुनौती होगी, जो लंबे ब्रेक के बाद एक्शन में लौटेंगे, जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी उम्मीद करेगी कि ओडिशा एफसी मैच जीतने के लिए देर से गोल करने प्रवृत्ति को छोड़ दे.


