उदित वाणी, जमशेदपुर: द इन्स्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के जमशेदपुर चैप्टर की ओर से रविवार शाम को नेशनल क्रिएटिविटी ओलंपियाड का समापन समारोह हुआ, जिसमें डायरेक्ट और ओपन केटेगरी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.
टिनप्लेट कंपनी के एमडी आरएन मूर्ति ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. डायरेक्ट डोमेन में डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की टीम पहले, डीएवी मॉडल स्कूल भुवनेश्वर की टीम दूसरे और मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही. ऑलराउंडर का खिताब एएमयू हाई स्कूल अलीगढ़ को मिला. ओपन केटेगरी के सीनियर वर्ग में लोयोला स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही.
एटोमिक इनर्जी सेंट्रल स्कूल तुरामडीह की टीम दूसरे स्थान पर रही. जूनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर की टीम पहले स्थान पर रही. विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को की टीम दूसरे स्थान पर रही. इस केटेगरी में टीम ने विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाए थे.


