
उदित वाणी, जमशेदपुरः निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है. इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छ, समावेशी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लिए दिनांक 09.11.2022 से 08.12.2022 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि के दौरान सभी प्लस टू स्कूल, कॉलेज और अपार्टमेंट्स में आधार कलेक्शन और नये मतदाताओं के नाम को जोड़ा जाएगा.
प्रत्येक सप्ताह के दो दिन को विशेष अभियान दिवस आयोजित करने का भी निर्देश है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के आदेशानुसार यह कार्यक्रम होना है.
Advertisement
<

