उदित वाणी, चाकुलिया: शनिवार की शाम चाकुलिया प्रखंड स्थित मौरबेडा में चाइना नामक जंगली हाथी ने 48 वर्षाय व्यक्ति को सुंढ से उठाकर पटक दिया. जिससेे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी.
जानकारी पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर 108 एंबुलेंस के सहयोग से घायल को असप्ताल में भर्ती कराया. जहां डॉ शंपा घोष ने घायल का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. इस दौरान वन विभाग की टीम ने घायल की पत्नी को 5 हजार रुपए देकर आर्थिक सहयोग किया.
जानकारी के मुताबिक मौरबेडा का सुकरा मुंडा जंगल की ओर अपनी गायों को लाने गया था, तभी हाथी ने अचानक उसपर हमला कर सुंढ से उठाकर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. इस संबंध में पूछने पर डॉ शंपा ने बताया कि घटना से घायल का कमर और कंधा फैक्चर हो गया है.


