
उदित वाणी, जमशेदपुर: शुक्रवार को परसुडीह, टेल्को और बारीडीह में डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं. इसमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. तीनों का ब्लड सैंपल लेकर सर्विलांस विभाग ने जांच में मेडिकल कॉलेज का लैब भेजा है.
इस साल अब तक डेंगू के 20 मरीज मिल चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित इलाके में लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है. सबसे ज्यादा बागबेड़ा क्षेत्र में डेंगु के मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव किया जा रहा है.
Advertisement
<

