उदित वाणी, जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज करनडीह में अमृत महोत्सव के 16वें दिन आजादी की लड़ाई में वैज्ञानिकों के योगदान पर चर्चा की गई.
कॉलेज के रसायन विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित व्याख्यानमाला में विज्ञान विषय पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड से आए प्रथम वक्ता के रूप में एसके वर्मा ने कहा कि प्रत्येक सामान का एक इंडियन स्टैंडर्ड होता है, इसका पालन नहीं करने वाले को सजा भी हो सकती है.
दूसरे वक्ता के रूप में परमाणु ऊर्जा विभाग से आए सीआर खोर्गे ने कहा कि डॉ. होमी जहांगीर भाभा ने भारत में परमाणु ऊर्जा की नींव रखी। तृतीय वक्ता के रूप में अंकुर त्रिवेदी ने परमाणु ऊर्जा के शांति पूर्ण तथा हानिकारक उपयोग पर प्रकाश डाला.
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने किया. मंच संचालन अरविंद प्रसाद पंडित, स्वागत भाषण डॉ. जया कच्छप एवं धन्यवाद ज्ञापन बिनोद कुमार ने किया.
इस अवसर पर पुरुषोत्तम प्रसाद, डॉ. संचिता भुई सेन, विनय कुमार, रितु, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. संतोष कुमार, मोहन साहू सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे.
Advertisement
<


