
उदित वाणी चांडिल: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने मंगलवार को विधानसभा के शून्यकाल में कुकड़ू प्रखंड स्थित पुनर्वासित क्षेत्र में संचालित शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय की छात्राओं से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला उठाया। उन्होंने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत विस्थापित दलित एवं आदिवासी परिवारों की छात्राओं को पिछले पांच वर्षों से साइकिल अनुदान योजना तथा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने आसन के माध्यम से सरकार से मांग की कि उक्त विद्यालय में दोनों योजनाओं को शीघ्र संचालित किया जाए तथा पात्र छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। इस संबंध में जानकारी झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो ने दी।

